फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Christmas was celebrated with great fanfare... tableaux were set up.

Kushinagar News: धूमधाम से मना क्रिसमस...सजाईं झांकियां

Fri, 26 Dec 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Christmas was celebrated with great fanfare... tableaux were set up.
प्रार्थना सभा में शामिल छात्र-छात्राएं।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। प्रभु यीशु के अनुयायियों ने क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। रात में जहां उनके जन्म पर केक काटकर खुशियां मनाईं, विद्यालयों में झांकियां सजाई गईं। वहीं बृहस्पतिवार को गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुईं। चर्च के पादरी ने प्रभु यीशु का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसके बाद लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। बाद में सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। पडरौना क्षेत्र के परसौनी कला में स्थित बेरुआ चर्च में सुबह करीब आठ बजे से ही ईसाई धर्म के लोग तथा प्रभु यीशु के अनुुयायी पहुंचने शुरू हो गए थे। दस बजे चर्च में प्रार्थना सभा हुई, जिसमें प्रीस्ट अमूल्या मसीह ने चर्च में पवित्र बाइबिल के वचनों के अनुसार मानव को बचाने, उसे पापों से मुक्ति दिलाने और मानव धर्म से जुड़ी अन्य बातें बताईं। उसके बाद सभी ने मानव कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

मिशन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह की जीवनी पर आधारित नाटक, गीत और झलकियां प्रस्तुत किया। अंत में बच्चों और बड़ों को उपहार भेंटकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी गई। इस दौरान ग्रेस थामस, रॉर्बट लाल, सुरेंद्र पॉल, नौशाद, नीतेश, एस नर्स, स्टीफेन, नेथॉनल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना में भी क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। फाजिलनगर के एक स्कूल में क्रिसमस मनाया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उन्हें संस्कारवान बनाते हैं। कप्तानगंज संवाद के अनुसार कस्बा में प्रभु यीशु के जन्मदिन पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने क्रिसमस को ईश्वर के जीवंत घोषणापत्र का बिना शर्त एक प्रेम बताया। फादर सेबास्टियन ने कहा कि क्रिसमस पर्व नहीं है, बल्कि यह ईश्वर के जीवंत घोषणापत्र को बेशर्त प्रेम है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed