{"_id":"5ffde33e8ebc3e32d34441da","slug":"chori-kushinagar-news-gkp3805446110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दो दुकानों में चोरी
37 हजार रुपये नकद और शराब ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया/जानकीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार रात में दो अनुबंधित शराब की दुकानों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों दुकान से चोर 37 हजार नकद और शराब ले गए।
सपहां चौराहे पर रामअधार त्रिपाठी की सरकारी देशी शराब की दुकान है। सोमवार की रात लगभग डेढ़ बजे बजे पिकअप से आए चोर शटर का ताला तोड़कर देसी शराब की पेटी लाद रहे थे। मकान मालिक महजन चौहान शोर सुनकर बाहर निकले तो उन पर ईंट से प्रहार कर दिया। वह भागकर मकान में घुसे और ताला बंद कर लिया। छत पर चढ़कर शोर मचाने लगे। महाजन ने भी छत से ईंट चलाई। यहां चोर 10 पेटी शराब व 10 हजार रुपये नकद ले गए।
बांड़ीपुल पर निकेश गोंड़ की अंग्रेजी शराब की दुकान है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 27 हजार रुपये नकद व 40 हजार रुपये कीमत की शराब चुरा ली है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोरों की तस्वीर कैद हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ संजय कुमार का कहना है कि शराब की दुकानों में चोरी की घटना की जानकारी है। इस तरह की चोरी करने वाले गैंग के बारे में छानबीन की जा रही है। जल्दी ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।