{"_id":"627bf712677ee86af90a7482","slug":"choree-kee-chhah-baik-ke-saath-do-vyakti-giraphtaar-kushinagar-news-gkp436524238","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की छह बाइक के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की छह बाइक के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
वाहन चोरों को खुलासा करते एसपी धवल जायसवाल व पुलिस टीम।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की छह बाइक के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को रामधाम विशुनपुरा से वाहन चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद हुई। दो तमंचे भी मिले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
एसपी धवल जायसवाल ने पुलिस कार्यालय में वाहन चोरी का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पडरौना कोतवाली पुलिस ने रामधाम विशुनपुरा से वाहन चोरी करने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा। इनका नाम सुलेमान और मोहम्मद राफे है। सुलेमान पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा का निवासी है। जबकि मोहम्मद राफे इसी थाना क्षेत्र के जंगल बेलवा का निवासी है। उन्होंने बताया कि यह जनपदीय वाहन चोरों का गिरोह है। इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम कोतवाल निर्भय कुमार सिंह, एसएसआई अनिल कुमार सिंह, एसआई प्रभात कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सत्यनारायन राय, रणजीत सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र यादव, अंकुर सिंह, विजय कुमार और चंद्रमा बिंद शामिल रहे।