{"_id":"62585db3255bd43d7706ad50","slug":"chitauni-latest-news-kushinagar-news-gkp4333889138","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर को पुलिस ने परिजनों के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोर को पुलिस ने परिजनों के हवाले किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता किशोर को पुलिस ने परिजनों के हवाले किया
- हनुमानगंज थाने की पुलिस ने किशोर की तलाश की
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र की एक दुकान से लापता किशोर को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूूंढ लिया। सर्विलांस टीम की मदद से बुधवार की देर रात यह किशोर अयोध्या के एक ढाबे पर मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक को परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना क्षेत्र के बोधीछापर निवासी रामदेव यादव का 16 वर्षीय पुत्र अशोक छितौनी निवासी दीनानाथ कुशवाहा की दुकान पर कई वर्ष से कार्य करता था। सोमवार को अचानक दुकान से लापता हो गया। परिजनों ने हनुमानगंज थाने में पहुंच गुमशुदगी की तहरीर दी। उसके बाद एसओ संतोष यादव ने एसआई अनुराग शर्मा व कांस्टेबल प्रदीप यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर किशोर की बरामदगी का निर्देश दिया। एसआई अनुराग शर्मा ने सर्विलांस की मदद से किशोर के मोबाइल को ट्रेस किया और बुधवार की देर रात अयोध्या शहर के एक ढाबे से बरामद कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह एसओ संतोष यादव ने कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर अशोक को उसके परिजनों को सौंप दिया।