फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children's swimming pool will start functioning by September

Kushinagar News: सितंबर तक शुरू हो जाएगा बाल तरणताल

Fri, 13 Jun 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Children's swimming pool will start functioning by September
जिला स्टेडियम में निर्माणाधीन बॉल तरणताल
पडरौना। कुशीनगर में विकास के नित नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। जिला स्टेडियम में निर्माणाधीन बाल तरणताल सितंबर तक चालू जो जाएगा। जबकि यहां निर्माणाधीन बॉक्सिंग और कुश्ती हाॅल के अलावा बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका निर्माण कार्य भी जनवरी तक पूरा करा लिया जाएगा। इन भवनों के निर्माण पर सरकार की तरफ से करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भवनों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जिले के खिलाड़ियों को तैराकी, बाक्सिंग, कुश्ती समेत अन्य खेलों का सभी मौसम में अभ्यास करना आसान हो जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में तरणताल है। इसकी न्यूनतम गहराई चार फिट और अधिकतम गहराई 12 फिट है।
विज्ञापन

यहां हर दिन दो शिफ्ट में करीब 80 खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं। बाल तरणताल नहीं होने से छोटे बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण देने में परेशानी होती थी। अभी तक जिन बच्चों की लंबाई न्यूनतम चार फिट होती है, उन्हें तरणताल में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश मिलता है। ऐसे में छोटे बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण देने में दिक्कत होती थी। इसको गंभीरता से लेते हुए बाल तरणताल निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद करीब डेढ़ वर्ष पहले निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य पर 5.63 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, बाल तरणताल के लिए भवन, दो फिट से चार फिट तक की गहराई में बाल तरण ताल, ओपेन सावर एरिया, चेंजिंग रूम, पंप हाउस, फिल्ट्रेशन प्लांट आदि का निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है।
अब केवल भवन समेत अन्य निर्माण कार्य की फिनिशिंग और वायरिंग का कार्य बाकी है। उसे भी तेजी से कराया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो अगस्त के अंत और सितंबर के प्रथम सप्ताह तक निर्माण कार्य पूरा कराकर बच्चों के प्रशिक्षण के लिए बाल तरणताल को खोल दिया जाएगा।
वहीं कुशीनगर जिले में बॉक्सिंग खेल को एक जिला एक खेल के रूप में नामित किया गया। रोजाना करीब 50 बॉक्सिंग के खिलाड़ी नियमित अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं, लेकिन स्टेडियम के पास अभी तक बॉक्सिंग हाल नहीं है। इसके चलते बॉक्सिंग खिलाड़ियों को खुले में बने मंच पर अभ्यास करना पड़ता है।
इसके अलावा स्टेडियम के पास कुश्ती और बहुउद्देशीय हाल नहीं होने से कुश्ती के अलावा अन्य खेलों का आयोजन कराने और प्रशिक्षण कराने में खेल विभाग के अलावा खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने 9.77 करोड़ की लागत से बॉक्सिंग और कुश्ती हाल भवन का निर्माण समेत काफी पहले बहुउद्देशीय भवन की मरम्मत के लिए धन स्वीकृत किया था।
शासन की तरफ से धन स्वीकृत मिलती है स्टेडियम में निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। विभागीय सूत्रों का दावा है कि बॉक्सिंग और कुश्ती हाॅल का निर्माण कार्य और बहुउद्देशीय भवन का जीर्णोधार कार्य जनवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बॉक्सिंग और कुश्ती के खिलाड़ी गर्मी, बरसात और ठंड समेत सभी मौसम में बिना किसी बाधा के नियमित अभ्यास कर सकेंगे। वहीं बहुउद्देशीय हाल का जीर्णोधार होने के बाद हर तरह के मौसम बास्केटबॉल, टेबल टेनिस समेत अन्य खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। कोच धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में बॉक्सिंग के कई खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखा चुके हैं।

बॉक्सिंग हॉल के अभाव में बारिश होने या अधिक ठंड पड़ने पर नियमित अभ्यास कराने में दिक्कत होती है, लेकिन बॉक्सिंग हॉल का निर्माण होने के बाद इस तरह की समस्या से निजात मिल जाएगी। खिलाड़ी सभी तरह के मौसम में नियमित अभ्यास कर सकेंगे, जिससे जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा और निखरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed