फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children's studies are affected due to lack of sufficient books

पर्याप्त किताबें उपलब्ध नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

Sat, 22 Oct 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Children's studies are affected due to lack of sufficient books
पर्याप्त किताबें उपलब्ध नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन

कक्षा सात के विद्यार्थियों को अभी तक नहीं मिल सकी गणित और विज्ञान की पुस्तकें
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों में अभी तक सभी विषयों की पुस्तकें नहीं मिली हैं। सामान्य विषयों की बात कौन कहे, विद्यार्थियों के पास गणित और विज्ञान की किताबें नहीं है। इससे उन्हें पढ़ने में परेशानी हो रही है।
सोमवार सुबह दस बजे जूनियर हाईस्कूल लतवा मुरलीधर में नामांकित कुल 117 छात्रों में 70 विद्यार्थी स्कूल आए थे। इस समय एमडीएम के अनुरूप चावल सब्जी बन रही थी। प्रधानाध्यापक वसी अहमद ने बताया कक्षा सात की गणित और विज्ञान की पुस्तकें नहीं आई हैं। सुबह 10:25 बजे प्राथमिक विद्यालय कोटवा अहिरौली में कुल 144 विद्यार्थी नामांकित है। प्रधानाध्यापक रीना श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा पांच में अभी किसलय 23, गणित ज्ञान 19, संस्कृत सुबोध 29, अंग्रेजी 26, प्रकृति 23 आई हैं।
विज्ञापन

इसी तरह कक्षा चार के विद्यार्थियों के लिए फुलवारी 28, अंक जगत 27, संस्कृत सुधा 35, अंग्रेजी 36 की पुस्तक मिली हैं। शेष पुस्तकें अभी नहीं मिली है। सुबह 10:45 बजे प्राथमिक विद्यालय माधोपुर बुजुर्ग में नामांकित कुल 108 विद्यार्थियों में से 70 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। तैनात प्रधानाध्यापक छुट्टी पर थे। सहायक अध्यापक निहारिका सिंह ने बताया कक्षा पांच के विद्यार्थियों को अभी तक विभिन्न विषयों की कुल 18 पुस्तकें ही मिली हैं। कक्षा चार में कुल 27 छात्रों के सापेक्ष सभी विषयों की 16-16 पुस्तकें ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11:05 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय माधोपुर बुजुर्ग में कुल 104 बच्चे नामांकित मिले। इसमें से 53 बच्चे उपस्थित रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीमुद्दीन अंसारी ने बताया कक्षा आठ के लिए अभी गणित, महान व्यक्तित्व, संस्कृत और विज्ञान की पुस्तकें नहीं आई है। पर्यावरण की केवल पांच पुस्तकें स्कूल को मिली हैं। कक्षा में कुल 40 बच्चे नामांकित हैं। वितरण के लिए पर्यावरण और खेल और स्वास्थ्य की केवल 5-5 पुस्तकें आई हैं। महान व्यक्तित्व की एक भी पुस्तक नहीं आई है। कक्षा छह में 34 बच्चे नामांकित हैं। इस कक्षा में वितरण के लिए महान व्यक्तित्व, पर्यावरण और संस्कृत की पुस्तकें नहीं आई हैं। इस संबंध में बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि अभी तक जिले में 90 फीसदी किताबें ही मिली हैं। प्राप्त किताबों को संबंधित विद्यालयों में भिजवा दिया गया है। शेष किताबें उपलब्ध होते ही विद्यार्थियों तक पहुंचा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed