Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children from villages will also build rockets; a scientific center will be developed on the banks of the Narayani.

Kushinagar News: गांवों के बच्चे भी बनाएंगे रॉकेट, नारायणी तट पर विकसित होगा वैज्ञानिक केंद्र

Wed, 04 Nov 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Children from villages will also build rockets; a scientific center will be developed on the banks of the Narayani.
राकेट प्रतियोगिता मे विजेता निरमा युनिवर्सीटी की टीम। 
देश में पांच मॉडल रॉकेट एक साथ लॉन्च करने की क्षमता वाला विशेष लॉन्चपैड तैयार
विज्ञापन

इन-स्पेस निदेशक बोले- प्रतियोगिता को त्योहार बनाएंगे, एक सप्ताह तक होंगे वैज्ञानिक आयोजन
नीलांबुज मिश्र
कुशीनगर। अब रॉकेट साइंस सिर्फ किताबों, प्रयोगशालाओं और बड़े वैज्ञानिक संस्थानों तक सीमित नहीं रहेगी। गांवों के बच्चे भी रॉकेट बनाएंगे और उन्हें आसमान में उड़ते देख सकेंगे। नारायणी नदी के दियारा में शुरू हुई रॉकेट्री प्रतियोगिता को स्थायी वैज्ञानिक केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

इन-स्पेस के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने खास बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि अंतरिक्ष तकनीक देश के गांवों तक पहुंचे। इसी सोच के तहत नारायणी तट को चुना गया है। अब इस आयोजन को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखकर विज्ञान के त्योहार के रूप में पहचान दिलाई जाएगी। इसका नाम आगे भी ''इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप'' ही रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आर्ट्स इन स्पेस के माध्यम से बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने की पहल की गई थी। इस बार स्कूली बच्चों की भागीदारी भी बढ़ी है। गोरखपुर की टीम ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष तकनीक से जोड़ना है, ताकि वे भी इस क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणी तट पर तैयार लॉन्चपैड आयोजन की बड़ी उपलब्धि है। डॉ. विनोद कुमार के मुताबिक, यहां पांच लॉन्च स्टैंड बनाए गए हैं। इनकी मदद से एक साथ पांच मॉडल रॉकेट लॉन्च करने की क्षमता विकसित की गई है। मॉडल रॉकेट्री प्रतियोगिताओं के लिहाज से देश में इस तरह की सुविधा विशेष महत्व रखती है। इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने और शासन स्तर पर लॉन्चपैड की व्यवस्था कराने में सहयोग मिला है।

युवा स्टार्टअप ने संभाली लॉन्चिंग की तकनीकी कमान

रॉकेट लॉन्चिंग की पूरी तकनीकी व्यवस्था युवा स्टार्टअप थ्रस्ट टेक इंडिया ने संभाली। कंपनी ने रॉकेट का तकनीकी परीक्षण करने के साथ इंजन उपलब्ध कराया। लॉन्च स्टेशन और ग्राउंड स्टेशन भी स्थापित किए। कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक अद्वैत सिधना के साथ अमन अग्रवाल, सुभद्रा गुप्ता, कनिक मित्तल, विश्वेश जे., संदीप खरे, आयुष त्रिपाठी और मानस गुप्ता की टीम ने तकनीकी जिम्मेदारी निभाई। इस तरह विद्यार्थियों के बनाए रॉकेट को उड़ान देने में युवा उद्यमियों ने भी अहम भूमिका निभाई।
चार दिन से बढ़ाकर एक सप्ताह का होगा आयोजन

डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का विस्तार करने के लिए मुख्यमंत्री से भी मुलाकात हुई थी। भविष्य में आयोजन की अवधि चार दिन से बढ़ाकर एक सप्ताह करने और नारायणी तट पर स्थायी ढांचा विकसित करने की योजना है। इस बार इसरो, इन-स्पेस और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने भी दियारा में आयोजित इस प्रतियोगिता को रुचिकर बताया। विशेषज्ञों के लिए भी यह स्थान तकनीकी गतिविधियों के साथ प्राकृतिक वातावरण का अनूठा अनुभव रहा।
बाढ़-कटान वाले दियारा में अब विज्ञान की उड़ान
खास बात यह है कि करीब एक महीने पहले तक जिस दियारा में बाढ़ और कटान की चुनौतियां थीं, वहां अब रॉकेट लॉन्चिंग और वैज्ञानिक प्रयोगों की चर्चा है। गंडक का शांत किनारा, खुला आसमान और प्राकृतिक वातावरण देशभर से आए विद्यार्थियों को आकर्षित करता रहा। अब चुनौती इस पहल को स्थायी स्वरूप देने की है, ताकि नारायणी तट का यह आयोजन केवल राष्ट्रीय प्रतियोगिता बनकर न रह जाए, बल्कि स्थानीय बच्चों के लिए भी विज्ञान और तकनीक की नई पाठशाला बने।
गंडक की शांति और दियारा का माहौल भी बना आकर्षण

चार दिन के आयोजन में केवल रॉकेट और कैनसैट ही चर्चा में नहीं रहे। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए विद्यार्थियों, विशेषज्ञों और अतिथियों ने गंडक के शांत वातावरण और दियारा की प्राकृतिक सुंदरता की भी सराहना की। शहरों के शोर से दूर नदी का किनारा, खुला आसमान और शांत माहौल प्रतिभागियों के लिए अलग अनुभव रहा। कई युवाओं के लिए यह तकनीकी प्रतियोगिता के साथ कुशीनगर और आसपास के क्षेत्र को जानने का अवसर भी बना।

करीब एक महीने पहले तक जिस दियारा में बाढ़ और कटान की चुनौतियां थीं, वहां अब रॉकेट लॉन्च और वैज्ञानिक प्रयोगों की चर्चा है। यह आयोजन अपने पीछे एक सवाल और उम्मीद दोनों छोड़ गया है। क्या नारायणी तट पर शुरू हुई यह पहल स्थानीय बच्चों के लिए विज्ञान और तकनीक के नए अवसर तैयार कर पाएगी? आयोजकों की स्थायी केंद्र और वार्षिक रॉकेट्री उत्सव की योजना इस दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed