फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children falling prey to fever and pneumonia due to the change in weather.

Kushinagar News: मौसम में बदलाव से बुखार और निमोनिया की चपेट में बच्चे

Tue, 21 Jul 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Children falling prey to fever and pneumonia due to the change in weather.
मेडिकल कॉलेज में मरिजों को इलाज करते चिकित्सक।संवाद - फोटो : 1
पडरौना। मौसम में उतार-चढ़ाव का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, सर्दी-जुकाम और निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, इस समय आने वाले मरीजों में 40 से 50 प्रतिशत बच्चे वायरल और सांस की बीमारी से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से कभी तेज धूप, कभी झमाझम बारिश हो रही है। इसी बदलाव के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। नतीजा हर घर में कोई न कोई बच्चा बुखार से परेशान है। मेडिकल कॉलेज की बाल रोग ओपीडी में रोजाना 250-300 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 120 से 140 मरीज सिर्फ वायरल बुखार, खांसी और निमोनिया के हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष सप्तदर्शी भट्टाचार्य ने बताया कि बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ गई है। इससे वायरस तेजी से फैल रहा है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया के केस ज्यादा आ रहे हैं। समय पर इलाज न हो तो स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने बताया कि तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी और सुस्ती प्रमुख लक्षण हो तो वायरल हो सकता है। यदि बच्चे को तीन दिन से ज्यादा बुखार रहे या सांस तेज चले तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में दो वर्षीय बच्चे को लेकर पहुंची ठाढ़ीभार निवासी खुशबू पांडेय ने बताया कि बेटे को तीन दिन से 102 डिग्री बुखार है। दवा से उतरता है फिर चढ़ जाता है। पड़ोस में भी चार बच्चों को यही दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

वायरल से बचाव के लिए यह करें उपाय
- उबला हुआ पानी पिलाएं। हाथ धोने की आदत डालें।
- फल, हरी सब्जी और गर्म सूप दें। जंक फूड से बचाएं।
- स्कूल, बाजार जैसी भीड़ वाली जगहों पर मास्क लगवाएं।
- निमोनिया और फ्लू का टीका समय पर लगवाएं। घरेलू उपचार के भरोसे न रहें।


0

ये लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर की लें सलाह।
- 102 से ऊपर बुखार तीन दिन से ज्यादा।
- सांस लेने में तेजी या घरघराहट।
- दूध/पानी पीने में दिक्कत।
- बच्चा सुस्त और चिड़चिड़ा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed