फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   child injured

ट्रांसफॉर्मर का तार छूने पर बच्चा झुलसा

Thu, 14 Apr 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
child injured
ट्रांसफॉर्मर का तार छूने पर बच्चा झुलसा
विज्ञापन

- गंभीर हालत में दुदही सीएचसी ने जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार के मैहरवा में ट्रांसफॉर्मर का तार छूने की दो बालकों ने शर्त लगा ली। तार छूने से एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नियंत्रण से बाहर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दुदही के मैहरवा टोला निवासी व्यास का छह वर्षीय पुत्र पंकज अपने एक सात वर्षीय मित्र के साथ साइकिल से गांव में घूम रहा था। बताया जा रहा है कि पहले बिजली के पोल पर लगे स्विच से बल्ब बुझाने की बाजी लगाई। एक-एक कर स्विच दबाकर बल्ब बुझाते बुझाते गांव से 200 मीटर दूर पहुंच गए। वहां जमीन पर रखे एक ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे और ट्रांसफार्मर में लगे तार को छूने की बाजी लगा लिए। पंकज ज्यों ही बाजी के मुताबिक बिजली का तार छुआ, करंट से झुलस गया। यह देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। उसे दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए पंकज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed