{"_id":"64fb7b1b58a3409aff0ea1f4","slug":"child-dies-due-to-drowning-in-kotarha-drain-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4286-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोतरहा नाले में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोतरहा नाले में डूबने से बालक की मौत
Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव के पास कोतरहा नाले में नहाने गए नौ वर्षीय एक बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से उसके शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के बेलवनिया निवासी सुग्रीव का नौ वर्षीय पुत्र राजन शुक्रवार की दोपहर में दोस्तों के साथ गांव के पास से निकले कोतरहा नाले में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख वहां नहा रहे साथियों ने शोर मचाया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और ने नाले में उतर कर उसे बचाने का प्रयास किए, लेकिन तेज बहाव के चलते वहां लोगों को सफलता नहीं मिली। तब तक सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। करीब एक घंटे बाद राजन का शव पर उतराया दिखा। लोगों ने उसके शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुग्रीव के मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हनुमानगंज एसओ अजय पटेल ने बताया कि बालक के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।