फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Child dies after being hit by tractor-trolley

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आए बालक की मौत

Sat, 09 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by tractor-trolley
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के झनकौल गांव के पास बुधवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आए बसडीला निवासी सात वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोग उसका मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज करा रहे थे। घर के इकलौते पुत्र की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय गांव के अशोक मिश्र का सात वर्षीय पुत्र आदर्श मिश्र बीते बुधवार की सुबह करीब दस बजे मां संध्या मिश्रा के साथ छहूं चौराहे से पैदल ननिहाल महासोन की तरफ जा रहा था। झनकौल गांव के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। मां की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बालक की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक दो बहनों के बीच अकेला भाई था। इस संबंध में एसओ तुर्कपट्टी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि घटना संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed