{"_id":"626677d6b1e1c8610738471a","slug":"child-dead-and-father-injured-after-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बच्चे की मौत, पिता की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बच्चे की मौत, पिता की हालत गंभीर
Mon, 25 Apr 2022 03:58 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Apr 2022 03:58 PM IST
सार
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि सड़क दुघर्टना में एक बच्चे की मौत हो गई है व एक शख्स घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया था। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के भिस्वा बाजार में सोमवार की सुबह पांच साल का एक बच्चा ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर का पहिया ऊपर चढ़ जाने से उस बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा अपने पिता के साथ बाल कटवाने जा रहा था। बाइक चला रहे उसके पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के भिस्वा गांव के निवासी रामसमुझ बाइक से इसी गांव के निवासी राजू के साथ अपने पांच वर्षीय पुत्र हितेन का बाल कटवाने जा रहे थे। यह लोग अभी बाजार में पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में उनकी बाइक आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक ट्रैक्टर में फंसकर काफी दूर तक घिसटते हुए गई।
इसी बीच हितेन ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। वह बाइक से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। उसके पिता को भी चोटें आई हैं। लोगों की मदद से पिता-पुत्र को हाटा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, घटनास्थल से ट्रैक्टर ट्राली को थाने लाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को किसी तरह समझाकर पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने लाई।