फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chief Minister Yogi visit in Kushinagar for up nikay chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: कुशीनगर में बोले सीएम योगी, जो बदमाश सीना तानकर चलते थे, आज सिर झुका रहे हैं

Sat, 29 Apr 2023 02:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Apr 2023 02:03 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि नगर में ट्रिपल इंजन के सरकार की आवश्यकता है। नगरों के विकास के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। केंद्र और प्रदेश की सभी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। उन्होंने कहा कि सभी बदमाश सुधर गए हैं, जो नहीं सुधरे वो जेल में हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi visit in Kushinagar for up nikay chunav 2023
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए कुशीनगर दौरे पर गए। वहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नगर में ट्रिपल इंजन के सरकार की आवश्यकता है। नगरों के विकास के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। केंद्र और प्रदेश की सभी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी बदमाश सुधर गए हैं, जो नहीं सुधरे वो जेल में हैं। प्रदेश की जनता चैन से रह रही है। सीएम योगी ने पडरौना स्थित उदित नारायण पीजी कॉलेज ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: महराजगंज में बोले सीएम योगी, SP, BSP, कांग्रेस ने युवाओं के हाथ में दिया तमंचा, भाजपा ने टैबलेट
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि कुशीनगर की धरती पर संवाद बनाने का अवसर मिला है, सभी का हृदय से धन्यवाद है। कुशीनगर सज सवंर रहा है, यह जिला दिमागी बुखार से त्रस्त था। पर्व भय के आतंक में निपटते थे। लेकिन मोदी सरकार को जनता ने आशीर्वाद दिया तो भारत की तस्वीर बदल गई।


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सूडान से लोगों को बचाया। अब पूरी दुनिया भारत की और आशा की नजर से देखती है। भाजपा सरकार ने जनता को कोरोना की फ्री वैक्सीन और राशन दिया। करोड़ों लोगों को उज्जवला गैस दिया। आज हर गरीब के पास आवास और शौचालय है। अब दीपाली और होली पर भरा सिलेंडर दे रहे हैं। सरकार गंभीर होती है तो लोक कल्याणकारी काम करती है। कुशीनगर से जल्द ही कई स्थानों के लिए हवाई यात्रा शुरू होगी।

सीएम योगी ने आगे कहा कि पहले पर्व भय के साएं में होता था। आज उपद्रव नहीं, उत्सव के साथ सभी पर्व मनाएं जा रहे हैं। जो माफिया सीना तान कर चलते थे, आज सर झुका कर चलते हैं। अब व्यापारी से रंगद्दारी नहीं वसूला जाता है। कुशीनगर में शहरी पीएम आवास योजना के तहत 32 हजार से अधिक लोगों को आवास दिया गया है, जिनके के नाम से जमीन होगी उन्हें मकान भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed