{"_id":"65eccd28188d6aff5b088126","slug":"chief-minister-will-lay-the-foundation-stone-of-agricultural-university-today-preparations-completed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-113878-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुख्यमंत्री आज कृषि विवि की रखेंगे आधारशिला, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुख्यमंत्री आज कृषि विवि की रखेंगे आधारशिला, तैयारियां पूरी
Sun, 10 Mar 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसमें भव्य मंच, जर्मन हैंगर पंडाल, हेलीपैड और तीन स्विस काॅटेज बनाए गए हैं। सीएम की सुरक्षा को लेकर मुकम्मल इंतजाम कर लिया गया है। सीएम एक घंटे जिले में रहेंगे।
रामाभार स्तूप के 2000 वर्ग फुट एरिया में आठ फुट ऊंचा भव्य मंच बनाया गया है। वहीं, 15,000 वर्ग मीटर में तीन जर्मन हैंगर पंडाल तैयार है। उसमें 50 हजार लोगों को बैठने का प्रबंध है। इसके अलावा हेलीपैड व हेलीपैड से मंच तक रास्ता व तीन स्विस काटेज बनाए गए हैं। मंच के सामने 50 मीटर के रेंज में डी एरिया बना है। मंच के सामने तीन वीवीआईपी ब्लाॅक बनाए गए हैं। पंडालों के बीच में पांच फुट की गैलरी है, जिससे लोग पहुंचकर ब्लाकों में बैठ सकेंगे। वीवीआईपी ब्लाक के अलावा पंडाल के अन्य ब्लाकों में प्लास्टिक कुर्सी बैठने का प्रबंध किया गया है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का भव्य फ्लैक्स लगा
विश्वविद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम में बने मंच के दक्षिण तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र युक्त फ्लैक्स लगा है। फ्लैक्स पर सबका कल्याण व प्रदेश का उत्थान लिखा है। वहीं मंच पर शनिवार को दिन भर भगवान गणेश की चित्र सहित ...वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ.. का मंत्रोच्चार होता रहा।
विज्ञापन
जिले को बहुत बड़ी सौगात है कृषि विश्वविद्यालय : प्रभारी मंत्री
कसया। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद शर्मा ने कृषि विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि गोरखपुर मंडल एवं कुशीनगर को कृषि विश्वविद्यालय बहुत बड़ा उपहार मिलेगा। इससे किसानों नई तकनीकी से कृषि के क्षेत्र में जानकारी मिलेगी। विश्वविद्यालय से किसानों के तरक्की विकास के नए रास्ते खुलेंगे। और साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आज मुख्यमंत्री यहां सैकड़ो परियोजनाओं का शिलान्यास करके बड़ी सौगात देने का कार्य करेंगे। इस दौरान विधायक पीएन पाठक, विधायक डॉ असीम अरुण, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
00
डीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
डीएम उमेश मिश्रा ने शाम को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वहां के सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण रूप से जानकारी हासिल की और मंच से लेकर शिलान्यास स्थल, प्रदर्शनी स्टॉल के अलावा आम जन के सुविधाओं से सहित हेलीपैड आदि की जानकारी हासिल की। इस दौरान सीडीओ गुंजन दृवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा, एसडीएम योगेश्वर सिंह, ईओ शैलेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।