फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chief Engineer inspected flood rescue work

Kushinagar News: बाढ़ बचाव कार्य का चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण

Thu, 04 Apr 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer inspected flood rescue work
तमकुहीरोड। एपी तटबंध को गंडक नदी के कटान व बाढ़ से बचाने के लिए चल रहे बचाव कार्य का बुधवार को गंडक विभाग के चीफ इंजीनियर ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर 15 जून से पहले निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर परिक्षेत्र के गंडक विभाग के चीफ इंजीनियर विकास सिंह, अधीक्षण अभियंता जयप्रकाश सिंह, कुशीनगर के अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह, बाढ़ खंड तृतीय के एसडीओ रमेश यादव, जेई चंद्रप्रकाश, जेई सुनील कुमार यादव और जेई रमेशधर दुबे के साथ एपी तटबंध के अहिरौलीदान स्थित किमी 14.500 पर पहुंचे। उन्होंने वहां स्पर पुनर्स्थापना कार्य का निरीक्षण किया। उसके बाद अभियंताओं ने बाक खाश स्थित किमी 10.518, चैनपट्टी स्थित किमी 3.500 व किमी 2.800 और नरवाजोत में किमी 1.700 पर जारी पांच परियोजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियर ने अभियंताओं से गंडक नदी व बांध सुरक्षा को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कार्य की गति बढ़ाकर निर्धारित समय से पूर्व सभी परियोजनाओं को पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बांध के किनारे बसे गांवों की सुरक्षा के लिए अभियंता कार्य की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखें। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। इस दौरान देवेंद्र मिश्र, हीरालाल यादव, अरविंद पटेल, प्रभु प्रजापति, सिकंदर यादव, राजेश सिंह, हेमंत सिंह, पुजारी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed