फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhathiya and Ramjanaki temple and pond will be beautified

Kushinagar News: छठियांव रामजानकी मंदिर व पोखरी का होगा सुंदरीकरण

Mon, 05 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chhathiya and Ramjanaki temple and pond will be beautified
- बंधन योजना के तहत नगर पंचायत ने भेजा दो करोड़ का प्रस्ताव
विज्ञापन


फाजिलनगर। वार्ड संख्या आठ छठियांव में पुरानी रामजानकी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए नगर पंचायत ने बंधन योजना के तहत दो करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू हो जाएगा।

नगर पंचायत के छठियांव में रामजानकी मंदिर के सुंदरीकरण की मांग लंबे अरसे से चली आ रही थी। पुराना मंदिर होने के चलते नगर पंचायत सहित अगल-बगल के गांवों से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसके साथ ही रमणीक जगह होने के चलते शादी-विवाह की शुरुआती रस्म की अदायगी भी होती है। इसको देखते हुए नगर पंचायत ने बंधन योजना के तहत शासन को दो करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत मंदिर परिसर के पोखरे के सुंदरीकरण, सड़कों को पाथवे के साथ निर्णय व लाइट आदि से सुसज्जित किया जाएगा। सभासद प्रतिनिधि राकेश सिंह का कहना है कि यह मंदिर यहां के स्थानीय लोगों की आस्था से जुड़ा होने के चलते नगर पंचायत के सृजन के समय से इसकी मांग हो रही थी। नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही का कहना है कि दो करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धन आते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed