फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhath Ghat will be sparkling clean by Diwali, work has intensified

Kushinagar News: दीवाली तक चकाचक होंगे छठ घाट, तेज हुआ काम

Sun, 05 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chhath Ghat will be sparkling clean by Diwali, work has intensified
पडरौना। छठ त्योहार को लेकर छठ घाटों के सुंदरीकरण और तालाब की सफाई का कार्य नगर नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुरू कर दिया गया है। शहर के करीब 50 से अधिक छठ घाटों पर उगते हुए सूर्य को महिलाएं अर्ध्य देंगी। महंथ दिग्विजय नाथ और अंबे चौक के पास करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर सीढ़ी और पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बाकी छठ घाटों की सफाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

लोक आस्था का पर्व छठ त्योहार अपने जिले में काफी सिद्दत के साथ मनाया जाता है। पडरौना शहर के हनुमान इंटर कॉलेज के पास महंथ दिग्विजय नगर और अंबे चौक के पास नगर पालिका की ओर से करीब आठ महीने से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। दिवाली तक दोनों स्थान के कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। व्रती महिलाओं के पूजा के लिए बैठने की व्यवस्था और अर्ध्य देने के लिए तालाब में घाट बनाया गया है। सीढ़ी का भी निर्माण कराया गया है। वहीं अंबे चौक पर ऐसा निर्माण कराया गया है। इसके अलावा बावली, बकुलहा, आवास विकास कालोनी समेत 50 से अधिक स्थानों पर बने छठ घाटों और तालाब की सफाई का कार्य नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुरू कर दिया गया है। सभी घाटों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

कोट,
बजट के हिसाब से छठ घाटों का सुंदरीकरण कराने का कार्य चल रहा है। दो घाटों पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किया गया है। कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अधूरे कार्यों को दीवाली तक पूरा कर लिया जाएगा। बाकी घाटों का भी सुंदरीकरण का प्रस्ताव बनाया गया है। बजट आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed