{"_id":"667dc9925a5c7e38ab0359d4","slug":"chhapra-anand-vihar-terminal-closed-after-completing-the-last-trip-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118897-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अंतिम फेरा पूरा कर बंद हो गई छपरा-आनंद विहार टर्मिनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अंतिम फेरा पूरा कर बंद हो गई छपरा-आनंद विहार टर्मिनल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। थावे-कप्तानगंज रेलमार्ग पर चल रही पांच समर स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों में से छपरा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन बृहस्पतिवार को अंतिम फेरा पूरा कर बंद हो गई। इस ट्रेन को 29 अप्रैल से 25 जून के बीच नौ फेरा संचालन की मंजूरी मिली थी। इसके अलावा इस रेलमार्ग पर संचालित अन्य चार समर स्पेशल ट्रेनें भी 30 जून तक बंद हो जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर पांच समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी थी। इसमें छपरा-आनंद विहार टर्मिनल नौ फेरे के लिए, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सप्ताह में दो दिन 18 फेरे के लिए, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल 10 फेरा, लालकुआं से हावड़ा तक 10 फेरा और छपरा से अमृतसर के लिए 10 फेरा के लिए समर स्पेशल ट्रेन शामिल है।
अब 29 अप्रैल से 25 जून के बीच चलने वाली छपरा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन बृहस्पतिवार को अंतिम फेरा पूरी कर बंद हो गई है। क्षेत्र के अशोक वर्मा, प्रभात मिश्र, संजय राय, राहुल सोनी, श्रीदयाल मिश्र आदि का कहना है कि इन ट्रेनों के बंद होने के बाद दिल्ली, उत्तराखंड और अमृतसर की यात्रा करने वाले यात्रियों की अब मुश्किलें बढ़ेंगी। इन यात्रियों को गोरखपुर या कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ेंगी।