{"_id":"690f9ea53f363d19450944ca","slug":"chhapra-anand-vihar-puja-special-train-will-operate-on-10th-and-11th-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148579-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छपरा-आनंद विहार पूजा विशेष ट्रेन का संचालन 10 व 11 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छपरा-आनंद विहार पूजा विशेष ट्रेन का संचालन 10 व 11 को
Sun, 09 Nov 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। छठ के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी के संचालन की मंजूरी दी है। यह पूजा स्पेशल ट्रेन छपरा से 10 नवंबर और आनन्द विहार टर्मिनल से 11 नवंबर को संचालित होगी। इसमें कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05081 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल पूजा विशेष गाड़ी 10 नवंबर को छपरा से दिन के तीन बजे प्रस्थान कर पडरौना शाम 7:22 बजे, रामकोला 7:44 बजे, कप्तानगंज रात 8:15 पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए आनंद विहार टर्मिनल सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी यात्रा में 05082 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 11 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज में रात 03:45 बजे, रामकोला 4:12 बजे और पडरौना सुबह 04:34 बजे पहुंचेचगी।
उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में एलएसएलआरडी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के पांच, जनरेटर सह लगेज यान का एक और सामान्य द्वितीय श्रेणी के एक समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।