फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhapra-Amritsar Puja special will run three times on Kaptanganj-Thave route.

Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रूट पर तीन फेरा चलेगी छपरा-अमृतसर पूजा स्पेशल

Sun, 03 Nov 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Nov 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Chhapra-Amritsar Puja special will run three times on Kaptanganj-Thave route.
पडरौना। रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए छपरा-अमृतसर-छपरा वाया थावे-कप्तानगंज पूजा विशेष गाड़ी चलाने की मंजूरी दी है। यह ट्रेन छपरा से 05, 12 एवं 19 नवंबर को और अमृतसर से 06, 13 एवं 20 नवंबर को तीन फेरों के लिए चलेगी। वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के आठ समेत इसमें लगे कुल 22 कोच लगेंगे। रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा-अमृतसर-छपरा वाया थावे-कप्तानगंज पूजा विशेष गाड़ी के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन छपरा से 05, 12 व 19 नवंबर और अमृतसर से 06, 13 व 20 नवंबर को तीन फेरों के लिए चलेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन गाड़ी 05, 12 व 19 नवंबर को छपरा से 19:55 बजे प्रस्थान कर सिवान से 20:50 बजे, थावे से 21:28 बजे, तमकुहीरोड से 22:05 बजे, पडरौना से 22:40 बजे चलेगी।
विज्ञापन

कप्तानगंज में 23:30 बजे, गोरखपुर में 00:40 बजे चलेगी। यहां से खलीलाबाद, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, ढंडारी कला, जलंधर सिटी होते हुए दूसरे दिन अमृतसर 19:30 बजे पहुंचेगी। वहां से वापसी के दौरान 05162 अमृतसर-छपरा पूजा विशेष गाड़ी छह नवंबर को अमृतसर से 22:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बृहस्पतिवार को 18.45 बजे गोरखपुर, 19.50 बजे कप्तानगंज, 20.42 बजे पडरौना, 21.15 बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से थावे, सिवान के रास्ते 23:55 बजे छपरा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान एक, एलएसएलआरडी एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के तीन, शयन यान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के आठ समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
---
लोकमान्य तिलक टर्मिनल और छपरा-यशवंतपुर ट्रेन के ठहराव की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। तीन से 18 नवंबर के बीच छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल और छपरा-यशवंतपुर ट्रेन का ठहराव तमकुहीरोड स्टेशन पर नहीं है। कस्बा के लोगों ने दोनों ट्रेनों का ठहराव तमकुहीरोड स्टेशन पर कराने की मांग की है।

व्यापारी नेता पप्पू जायसवाल, दिवाकर दत्त, राहुल सोनी, राकेश मद्धेशिया आदि ने कहा कि तमकुहीरोड-यूपी बिहार का महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र व रेलवे स्टेशन है। इस क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग महाराष्ट्र रहते हैं। इसके बावजूद इन ट्रेनों का ठहराव तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर नहीं किया गया है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए इन दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर कराने की मांग की है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि किसी भी ट्रेन का ठहराव रेलवे बोर्ड करता है। लोगों की बात बोर्ड तक पहुंचा दी जाएगी। बोर्ड की तरफ से अनुमति मिलने पर ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed