{"_id":"676b5d0917f077610b00ba95","slug":"cheating-of-rs-75-lakh-in-the-name-of-providing-job-in-bhu-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-128908-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीएचयू में नौकरी दिलाने के नाम पर 75 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीएचयू में नौकरी दिलाने के नाम पर 75 लाख की ठगी
Thu, 26 Dec 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के 11 लोगों से बीएचयू में नौकरी दिलाने के नाम 75 लाख रुपये ठगी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी जालसाजों में दो देवरिया और एक वाराणसी का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पटहेरवा गांव निवासी रणवीर कुमार पुत्र ओमप्रकाश की नौकरी की तलाश के दौरान बहनोई सुनील प्रसाद निवासी बालपुर श्रीनगर थाना तरकुलवा जनपद देवरिया से मुलाकात हुई। सुनील प्रसाद ने बताया कि बीएचयू में उसका एक मित्र अधिकारी है। वहां भर्ती निकली है और स्टीक जुगाड़ है। एक आदमी का सात लाख रुपये लगेगा। मैं बुलाता हूं, उससे मुलाकात कर लो। मार्च वर्ष 2019 में उसने अपने घर संजय कुमार श्रीवास्तव निवासी शिवाय अपार्टमेंट न्यू काॅलोनी ककरमतता नाबाद जनपद वाराणसी और सुशील कुमार गुप्ता निवासी नहरापट्टी थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को बुलवाया। बीएचयू में नौकरी दिलाने का वादा करते हुए जालसाजों ने रुपये और कागजात की मांग की। ओमप्रकाश का बहनोई सुनील रुपये नहीं फंसने की गारंटी लेते हुए बैंक खाते में रुपये भेजने की बात कही। जालसाजों की बातों में आकर प्रदीप शर्मा, हरिकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, शक्ति चौहान, अनिल प्रसाद, आदर्श गौतम, संतराज गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, पुष्कर शर्मा और राजकुमार कन्नौजिया ने 31.75 लाख रुपये भेज दिए। इसके अलावा 43.43 लाख रुपये नकद दिया।
जालसाजोंं ने 15 दिसंबर वर्ष 2019 को पैनल लिस्ट देते हुए बीएचयू भेज दिया, जहां जाने पर पता चला कि यह पैनल लिस्ट फर्जी है और कूट रचित है। नौकरी के नाम पर ठगी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाया तो संजय श्रीवास्तव ने दो चेक दिया जो बैंक में लगाने पर बाउंस कर गया। तबसे आरोपी रुपये वापस करने की आश्वासन देते रहे। 15 फरवरी वर्ष 2024 को आरोपियों ने पीड़ितों को सुनील प्रसाद के घर बुलाया। पीड़ित वहां पहुंचे तो आरोपी जानमाल की धमकी देने लगे। मामले में पटहेरवा पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी से भी मिलकर पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो पीड़ितों ने कोर्ट की मदद ली। कोर्ट के आदेश पर सुनील प्रसाद निवासी बालपुर श्रीनगर थाना तरकुलवा जनपद देवरिया, संजय श्रीवास्तव निवासी शिवाय अपार्टमेंट ककरमकतता वाराणसी और सुनील कुमार गुप्ता निवासी नहरापट्टी थाना तरकुलवा जनपद देवरिया के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया की केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद