फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cheating in the name of sending people abroad, report on fraudsters

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, जालसाजों पर रिपोर्ट

Thu, 07 May 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of sending people abroad, report on fraudsters
फाजिलनगर। विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों को फर्जी वीजा देने के मामले में चौराखास पुलिस ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई के बाद जालसाज ऑफिस बंद कर भाग गए हैं। पुलिस जालसाजों की तलाश में दबिश दे रही है। उनके पते की तस्दीक करा रही है।
विज्ञापन

चौराखास थाना क्षेत्र के नारायणपुर कोठी गांव निवासी जुगनू प्रजापति,कटेया थाना क्षेत्र के डुमरौना गांव निवासी वशिष्ठ गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार में रिया इंटरनेशनल टूर एवं ट्रैवल्स के नाम से मोमिन शेख उर्फ मैनुद्दीन अपने पांच सहयोगियों के साथ विदेश में नौकरी दिलाने का प्रचार कराया था। जनवरी 2026 में वाहन से उनके इसका प्रचार कराया गया कि तुर्की और रसिया में नौकरी पाने के लिए युवक संपर्क कर सकते है। उनके बताए अनुसार हम तीनों लोग बनकटा स्थित उनके आफिस पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होने हम लोगों का पासपोर्ट तथा आधार कार्ड ले लिया और कहा कि आप लोगों का पासपोर्ट लग जाएगा तो सूचना दिया जाएगा। एक मह बाद जालसाजों ने फोन करके बताया गया कि आप तीनों का बीजा मिल गया है। एक लाख रुपये लेकर आफिस पहुंचे।रुपये लेने के बाद जालसाजों ने मेडिकल कराया और फर्जी बीजा दिया और एक मोबाइल नंबर नोट कराया और कहा कि आप लोग मुंबई पहुंचो दिए गए नंबर पर काल करोगे तो एक व्यक्ति आप लोगों से मिलेगा और हवाई जहाज का टिकट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पहुंचने पर जब उस नंबर पर काल युवक किए तो बंद था। इसके बाद जब मोमिन शेख से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका भी मोबाइल बंद था। दो दिनों तक मुंबई के सड़कों पर भटकने के बाद दोनों युवक जालसाज के ऑफिस बनकटा बाजार आए तो आफिस बंद मिला।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि जालसाज मोमिन शेख उर्फ मैनुद्दीन अंसारी, विकास यादव उर्फ विवेक, पतरू यादव, तारीक अंसारी, अजहरूद्दीन अंसारी,वसीम पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed