{"_id":"60ccdd758ebc3e29eb69666b","slug":"chc-head-relive-kushinagar-news-gkp3986089163","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने विशुनपुरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने विशुनपुरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाया
विज्ञापन

- डॉ. लेखिका को सौंपी गई विशुनपुरा सीएचसी की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। कोविड-19 टीकाकरण में प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने विशुनपुरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विमलेंदु भूषण को हटा दिया है। उनकी जगह पर अस्पताल में तैनात डॉ. लेखिका सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
विशुनपुरा ब्लॉक में कोविड-19 टीकाकरण बेहद ही कम है। समीक्षा बैठक में डीएम बार-बार प्रगति बढ़ाने को लेकर चेतावनी दे रहे थे, लेकिन इसके बावजूद कोई खास लाभ नहीं हुआ। डीएम ने सीएमओ को तत्काल प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विमलेंदु भूषण को विशुनपुरा से हटाने के निर्देश दिए थे। सीएमओ ने उन्हें हटाते हुए खड्डा सीएचसी में भेज दिया है। विशुनपुरा सीएचसी में पहले से तैनात डॉ. लेखिका सिंह को प्रभारी बनाया गया है। शुक्रवार को डॉ. लेखिका ने सीएचसी विशुनपुरा का चार्ज संभाल लिया।