फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chaos over cooking gas; people return disappointed even after standing in queues for hours.

Kushinagar News: रसोई गैस के लिए हाहाकार, घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी मायूस लाैटे

Fri, 20 Mar 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Chaos over cooking gas; people return disappointed even after standing in queues for hours.
सेवरही में गैस के लिए लगी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। ईद और नवरात्र जैसे बड़े त्योहारों के बीच कसया नगर में घरेलू गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी को चरम पर पहुंचा दिया है। हालात ये हैं कि उपभोक्ताओं को भोर होते ही खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, फिर भी गैस मिलने की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ लाइन में खड़े परिवारों को झेलनी पड़ रही है। त्योहारों के बीच रसोई की चिंता ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद समय पर गैस नहीं मिल रही है। जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

कई लोगों ने बताया कि उन्होंने बुकिंग तो कराई, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। उल्टे मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज जरूर आ गया। इससे एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर संदेह गहरा गया है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि कुछ चेहरे रोज एजेंसी पर दिखाई देते हैं, जो एक साथ 4-5 भरे सिलिंडर लेकर जाते हैं। लोगों का कहना है कि एजेंसी से जुड़े कुछ लोग अपने चहेतों को प्राथमिकता देकर गैस दिलवा रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहकर भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि त्योहारों के समय में गैस आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था ने प्रशासन और एजेंसियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो यह समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है।

0000
बिना सिलिंडर लिए लौटे उपभोक्ता

तमकुहीरोड। रसोई गैस के लिए बृहस्पतिवार को सेवरही कस्बे में एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही,जहां आधे से अधिक उपभोक्ताओं को बिना गैस के ही घर लौटना पड़ा। गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ता एजेंसी संचालकों पर कालाबाजारी का भी आरोप लगा रहे थे। उपभोक्ता श्यमासुंदर, रामनरेश, जवाहिर, मुकुंद, हरख, प्रियेश व रामनिहोरा ने बताया कि भोर से ही गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी पर लाइन में लगे हुए थे। जब बारी आई तो सिलिंडर ही खत्म हो गया। इन लोगों ने कहा कि नवरात्र का त्योहार चल रहा है। इसमें गैस की किल्लत और परेशान कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed