{"_id":"69d17ddb07cb81c46c080c99","slug":"changes-in-bus-operations-lead-to-increased-difficulties-for-passengers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-157542-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बसों की संचालन व्यवस्था में बदलाव से यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बसों की संचालन व्यवस्था में बदलाव से यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
Sun, 05 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस की खबर में परिचर्चा-संदीप कुमार, गोरखपुर ।संवाद
पडरौना। परिवहन निगम की तरफ से शुक्रवार की देर शाम बस संचालन को लेकर अचानक बदलाव कर दिया गया। इसके चलते शनिवार की सुबह से पूरे दिन पडरौना बस स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। डिपो प्रशासन का कहना था कि बस स्टेशन में सड़क का निर्माण कार्य होने के चलते संचालन व्यवस्था में बदलाव किया गया है, लेकिन बस स्टेशन पर किसी भी तरह की व्यवस्था परिवर्तन का बोर्ड नहीं लगा गया है। इसकेे चलते शुक्रवार से लागू किए गए नए नियमों के बाद रोडवेज यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
शहर के मुख्य बस स्टेशन के बजाय अब सभी बसों को डिपो में ही रोका जा रहा है। प्रशासन के इस अचानक उठाए गए कदम से यात्रियों को न केवल आर्थिक चपत लग रही है, बल्कि गर्मी के बीच उन्हें समय की बर्बादी और थकान की दोहरी मार भी झेलनी पड़ रही है।
पडरौना डिपो की तरफ से शुक्रवार से पडरौना बस स्टेशन के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। शहर के भीतर लगने वाले जाम और यातायात प्रबंधन का हवाला देते हुए अब बसों का प्रवेश मुख्य स्टेशन पर वर्जित कर दिया गया है। इसके स्थान पर सभी परिवहन निगम की बसों को डिपो में ही रोकने और वहीं से संचालित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन के इस फैसले का सबसे बुरा असर आम यात्रियों पर पड़ा है। मुख्य बस स्टेशन शहर के बीचों-बीच होने के कारण लोगों के लिए सुलभ था, लेकिन अब डिपो की दूरी अधिक होने की वजह से यात्रियों को वहां तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त ऑटो या ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे यात्रियों पर किराए का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। वहीं, शहर के बाहर डिपो तक जाने में यात्रियों का परेशानी हो रही है। इसमें खासकर डिपो में यात्रियों के बैठने, पीने के पानी और छाया की उचित व्यवस्था नहीं है।
चिलचिलाती धूप में छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ यात्री काफी दूर पैदल चलने को विवश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को कोई भी कदम उठाने से पहले यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए था। स्टेशन के बजाय डिपो से बसों का संचालन होने से यात्रियों में नाराजगी है।