फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   changed name in love with girl, case rejisterd

कुशीनगर में नाम बदलकर भजन गायिका से किया प्रेम, युवती की तहरीर पर दर्ज हुआ केस

Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
changed name in love with girl, case rejisterd
कुशीनगर में नाम बदलकर भजन गायिका से किया प्रेम, युवती की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। भजन गाने वाली एक युवती को उसकी मंडली में शामिल दूसरे धर्म के एक युवक ने नाम बदलकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती के साथ कई व्यक्तिगत फोटो व वीडियो भी बना लिया। जब भेद खुला तो युवती को ब्लैक मेल करने की कोशिश करने लगा। उससे भी बात नहीं बनी तो युवती की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिससे युवती की शादी भी टूट गई। सोमवार को यह प्रकरण एसपी के संज्ञान में आया तो गोरखपुर के रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी देने व आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने सोमवार को पुलिस कप्तान को तहरीर देकर बताया कि वह एक भजन मंडली में भजन गाती थी। दो वर्ष पहले एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जो उस टीम में वाद्य यंत्र बजाने का कार्य करता था। उसने अपना नाम सोनू शुक्ला बताया। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे से एक मिलने जुलने लगे। प्रेम संबंध मजबूत होने पर बात शादी तक पहुंच गई। इस दौरान एक बार जब वह कथित सोनू शुक्ला के किराए के मकान पर पहुंची तो वहां लगे फोटो के आधार पर युवक के दूसरे धर्म से संबंधित होने का शक हुआ। जब उसने खोजबीन की तो वह नाराज होकर झगड़ा करने लगे। संबंध में रहने के दौरान आरोपी सोनू शुक्ला नाम के इस युवक ने युवती की कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिया था। उसे युवती के नाम से ही फेसबुक एकाउंट बना कर उस पर पोस्ट कर दिया। जिसके कारण युवती की तय शादी टूट गई। युवती ने एसपी को बताया कि अभी भी युवक उसे मैसेज कर के बदनाम करने और जिन्दगी तबाह करने की धमकी दे रहा है। युवती ने अपने मोबाइल में मौजूद मैसेज भी दिखाए।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ कसया पियूषकांत राय ने बताया कि आरोपी इमरान उर्फ सोनू निवासी लतीफ नगर शाहपुर गोरखपुर के खिलाफ धारा 376, 323,506, 328, 50, 406 आईपीसी, 66डी, व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed