फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Change the duty assigned to visit

परिवर्तन यात्रा की सौंपी गई जिम्मेदारी

Thu, 03 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Change the duty assigned to visit
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
नगर के एक मैरेज हॉल मेें बृहस्पतिवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें परिर्वतन यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यात्रा की सफलता के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। 
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि जनता सत्ता परिर्वतन का मन बना चुकी है। प्रदेश के विभिन्न कोने से निकलने वाली यह परिवर्तन यात्रा लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी। सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयासरत हैं। गोरखपुर में खाद कारखाना व एम्स की स्थापना इसका उदाहरण है। सांसद ने कहा कि 25 नवम्बर को प्रधानमंत्री का कुशीनगर में रैली भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मन से जुटना होगा। इस तैयारी बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, जिला परिवर्तन यात्रा प्रभारी अखिलेश मिश्र आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री प्रेमचंद्र मिश्र, हरिनाथ, पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, दीपलाल भारती, भुलई भाई, सुरेंद्र शुक्ला, अतुल सिंह, मदन गोविंद राव, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, तारा सिंह, विजय प्रकाश दीक्षित, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, अजय तिवारी, मारकंडेय शाही, राणा प्रताप राव, जयप्रकाश उपाध्याय, वृंदा प्रसाद, धनंजय तिवारी, विजय शुक्ला, श्रीकांत मिश्र, विवेकानंद पांडेय, आरती सिंह, संजीव दीक्षित, सुषमा शर्मा, दुर्गेश राय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed