{"_id":"68c9bd214245e854400ad07e","slug":"chances-of-rain-for-four-days-from-today-will-provide-relief-from-heat-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145460-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज से चार दिनों तक बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज से चार दिनों तक बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
Wed, 17 Sep 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में बीते दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अलग-अलग इलाकों में हो रही हल्की से माध्यम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान की खेत से जा रही नमी वापस आने से फसल लहलहाने लगी है। मौसम विभाग की तरफ से 20 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गई है।
मंगलवार को सुबह से दिन में कई बार रूक-रूक कर बारिश हुई। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, तो उमस भरी गर्मी बढ़ गई। लेकिन उसके कुछ देर बाद पुन: आसमान में बादल छाए गए और बारिश होने लगी तो पहले की तरह मौसम बन गया। कृषि विभान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जिले का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसके अनुसार 20 सितंबर तक गरज चमक के साथ 17, 18, 19 और 20 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली कड़कने के साथ छिटपुट बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है।