{"_id":"676ef7759dfdf3f3b40d0ff4","slug":"chances-of-drizzle-along-with-fog-tomorrow-be-cautious-about-health-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-129165-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कल कोहरे के साथ बूंदबादी के भी आसार, स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कल कोहरे के साथ बूंदबादी के भी आसार, स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क
Sat, 28 Dec 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। वैसे तो सुबह शाम कोहरा पड़ने लगा है। इसकी वजह से बीते कुछ दिनों से रात में ठंड बढ़ी है। दिन में हल्की धूप होने के बाद मौसम सामान्य हो जा रहा है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। रविवार को मौसम करवट ले सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को आसमान में कोहरा छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इससे गलन भरी ठंड बढ़ने की संभावना है।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जिले का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उसके मुताबिक रविवार को आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने और जिले के अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी होने संभावना है। इस दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि बुधवार तक जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 19 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 77 से 85 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 58 से 62 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।