फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chalan of 48 vahicle

नियमों का उल्लंघन करने वाले 48 वाहनों का हुआ चालान

Wed, 22 Dec 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
chalan of 48 vahicle
नियमों का उल्लंघन करने वाले 48 वाहनों का हुआ चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में बुधवार को संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इसमें नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे 48 वाहनों का चालान किया गया। इन सभी वाहनों को पुलिस को सौंप दिया गया।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गोरखपुर अनीता सिंह की अगुवाई में बुधवार को एनएच-28 पर अभियान चलाकर दो पाहिया वाहन, बस, कार और ट्रक आदि सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना परमिट के संचालित हो रहे दस बस, मोडिफाई साइलेंसर (तेज आवाज करने वाले) चार बुलेट, बिना रिफ्लेक्टर और ओवर हाइट वाले 15 ट्रक और 19 कार व बाइक बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर चालान किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गोरखपुर अनीता सिंह ने बताया कि किसी भी दशा में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने से दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए सभी वाहन चालक और वाहन सवारों को सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए। इस दौरान सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एके श्रीवास्तव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम और यात्रीकर अधिकारी राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed