फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chak Marg dispute resolved with administrative intervention

Kushinagar News: प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलझा चकमार्ग का विवाद

Thu, 19 Feb 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chak Marg dispute resolved with administrative intervention
गुरवलिया ग्राम पंचायत में विवादित चक मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर राजस्व टीम से पैमाइश करा कर दो
गुरवलिया बाजार। गुरवलिया में जिला पंचायत निधि से बन रहे चकमार्ग को लेकर चल रहा विवाद प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलझ गया। एसडीएम तमकुही राज आकांक्षा मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण किया। राजस्व टीम भी मौजूद रही। गांव में चकमार्ग पर पक्का निर्माण को लेकर विवाद था। एक पक्ष की इंदू देवी ने आपत्ति करते हुए आरसीसी निर्माण रुकवा दिया था। जबकि भाजपा नेता त्रिलोक मिश्र ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर चकमार्ग पर आरसीसी निर्माण की मांग की थी। बुधवार की दोपहर एसडीएम ने राजस्व टीम से पैमाइश कराई तो इंदू देवी का पूरा रकबा सुरक्षित मिला। चकमार्ग पर पक्के निर्माण से किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं हो रहा है। एसडीएम ने चकमार्ग पर आरसीसी निर्माण के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी स्वतंत्र कुमार सिंह, लेखपाल अविनाश गुप्ता, प्रेमसागर सिंह, नितिन कुमार, सत्या मिश्रा, हरकेश यादव आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि सरकारी धन से हो रहे विकास कार्य में अनावश्यक बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed