फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chaiti Chhath: Women devotees offered Arghya to the setting sun.

चैती छठ : व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

Wed, 25 Mar 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chaiti Chhath: Women devotees offered Arghya to the setting sun.
सेवरही में चैती छठ पर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती व्रती महिलाएं।संवाद - फोटो : Self
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र की महिलाओं ने संतानों की लंबी उम्र की कामना को लेकर मंगलवार को निर्जल उपवास रखा और शाम को छठ घाट पहुंचीं। छठ माता की पूजा अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिन से चला आ रहा चैती छठ व्रत का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन


सेवरही क्षेत्र में लोक आस्था का चैती छठ पर्व मंगलवार को बड़े आस्था व भक्ति से मनाया गया। इस पर्व का आरंभ 22 मार्च को नहाय खाय के साथ हुआ था। इस पर्व को लेकर महिलाओं ने मंगलवार को निर्जला उपवास रखा और शाम को ...केरवा जे फरेला घवद में, ओहि पर सुग्गा मेडराय.. जैसे परंपरागत छठ महिमा के गीत गाती हुई छठ घाटों पर पहुंचीं। वहां गन्ना, केला, नारियल, कच्ची हल्दी, कच्ची अदरक, मूली, अनन्नास सहित अन्य मौसमी फल एवं पूजा सामग्री से छठ वेदियों पर पूजा अर्चना कीं। इसके बाद शाम को महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर संतानों के लंबी उम्र की कामना की। यह पर्व शिवा घाट, दमकला घाट, गौरी घाट, गोला घाट, मलाही घाट, पिपरा घाट सहित शिव मंदिर पोखरा, महाबीर नगर, कतौरा, रानीगंज, राजपुर खाश, ब्रह्मपुर, पिरोजहा, राजपुर बगहा, मिश्रौली, जगदीशपुर, दाहुगंज, जंगलीपट्टी, सुमही संतपट्टी स्थित सभी छठ घाटों पर बड़े आस्था व भक्ति के साथ मनाया गया। मान्यता है कि इसमें निर्जला उपवास रख कर छठ माता की विधि विधान से पूजा करने से संतानों की लंबी उम्र की कामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed