फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chairman of Madrasa Education Council inspected

Kushinagar News: मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Thu, 28 Dec 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chairman of Madrasa Education Council inspected
कसया। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री ने बुधवार को क्षेत्र के मदरसों का निरीक्षण किया। इसके बाद शिक्षकों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कसया नगर में संचालित मदरसा दारुल उलूम अंजुमन इस्लामिया में पहुंचे उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. इफि्तखार अहमद जावेद ने कक्षाओं में पढ़ाई कर रहीं छात्राओं से बात की। उन्होंने छात्राओं से बात कर पढ़ाई की गुणवत्ता जानी। इसके बाद शिक्षकों से मदरसे में छात्र संख्या, डेस्क बेंच, पेयजल, शौचालय आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मदरसों में कान्वेंट और परिषदीय विद्यालयों की तरफ से सुविधाएं मिल रही हैं। इसमें नामांकित छात्रों की पढ़ाई गुणवत्ता पूर्ण कराई जा रही है। इसके बाद उन्होंने शिक्षकों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान सिंह प्रताप देव, वहीदुल्लाह खा सईदी, अब्दुल मजीद, मौलाना सदाकत अली कादरी, मौलाना खुश मोहम्मद, मौलाना दरवेश आलम, मौलाना मुख्तार, मौलाना शाबिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed