{"_id":"6859a4605242dfcbf90e3567","slug":"central-lab-inaugurated-in-hata-chc-testing-will-be-easy-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-140146-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाटा सीएचसी में सेंट्रल लैब का शुभारंभ, जांच में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाटा सीएचसी में सेंट्रल लैब का शुभारंभ, जांच में होगी सहूलियत
Tue, 24 Jun 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
हाटा। सीएचसी हाटा में आधुनिक मशीनों से लैस सेंट्रल लैब का शुभारंभ सोमवार को हुआ। अब इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निजी पैथॉलाजी में खून की जांच कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहले साधारण लैब की व्यवस्था थी। इस अस्पताल पर बीमारियों की जांच की व्यवस्था दुरुस्त और आधुनिक करने के लिए सेंट्रल लैब की स्वीकृति दो वर्ष पहले मिली। जिसके बाद लैब के लिए नए भवन का निर्माण शुरू हुआ जो इस साल के शुरुआत में पूरा हो गया। फिर जांच के लिए आधुनिक मशीनें विभाग की ओर से भेजी गई। जिनकी स्थापना होने के बाद सोमवार को लैब की विधिवत शुरुआत विधायक मोहन वर्मा के हाथों हो गई। सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर ने कहा कि इस लैब के शुरू होने से कई महत्वपूर्ण जांच आसानी से होगी। इससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
बोले विधायक- दलालों पर लगाएं रोक
विधायक मोहन वर्मा ने मौजूद सीएमओ और सीएचसी प्रभारी से दो टूट कहा कि सीएचसी पर तैनात स्वास्कर्मियों की मिलीभगत से दलालों का कब्जा अस्पताल में रह रहा है। यहां के कर्मचारियों की मिलीभगत से मरीजों को निजी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए रोक लगाई जाए। दलाल मरीजों की पर्ची हाथों में लिए घूमते हैं। अगर इस पर अंकुश नहीं लगा तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्हें शासन को पत्र लिखूंगा।