फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Celebrating in the cold night... dancing till late night, saying - Happy New Year

Kushinagar News: सर्द रात में मना जश्न...देर रात तक झूमे, बोले- हैपी न्यू ईयर

Tue, 31 Dec 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Celebrating in the cold night... dancing till late night, saying - Happy New Year
पडरौना। 2024 को अलविदा करने और नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए लोग उत्साहित नजर आए। जिलेभर में सर्द रात में लोगों ने जश्न मनाकर नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन

जगह-जगह पार्टियां आयोजित की गई। रात को जैसे ही घड़ी की दोनों सुई 12 पर पहुंचीं हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देने लगी। लोगों ने पटाखे जलाकर नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात लोगों के होठों पर हैप्पी न्यू ईयर गूंज रहा था। युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। युवक-युवतियां एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आए। गीत-संगीत की महफिलें सजीं और थिरकते हुए लोगों ने नए साल का स्वागत किया। मध्य रात्रि को जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 पर पहुंचीं सभी ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर पडरौना नगर के सुभाष चौक, तुलसी आवासीय कॉलोनी, छुछिया गेट सहित कई स्थानों पर रात में युवाओं ने जश्न मनाया। डीजे पर डांस करने के बाद दावत हुई। रामकोला के अनुसूइया धाम स्थित विश्व दर्शन मंदिर पर भी युवकों ने नववर्ष पर पिकनिक मनाने की तैयारी की है।

वहां भीड़ को देखते हुए मेला समिति की ओर से अलग से इंतजाम किया गया है। वहां भी नववर्ष पर भव्य मेला लगता है। इसके अलावा अन्य दर्शनीय स्थलों पर भी नववर्ष पर मेला जैसा नजारा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed