फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   celebrated tiranga yatra

तिरंगा यात्रा में महापुरुषों के बलिदान को याद किया

Sat, 20 Aug 2016 11:52 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 20 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
celebrated tiranga yatra
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
कप्तानगंज। भाजपा नेता और रामकोला नगर पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र गोंड की अगुवाई में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तहसील स्तरीय तिरंगा यात्रा में महापुरुषों के बलिदान के बारे में चर्चा की गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में पैदल जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

भाजपा नेता महेंद्र गोंड ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए हमारे महापुरुषों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके बलिदान को हर नागरिक को याद करना चाहिए। इस दौरान मोहन दुबे, राजेश गोंड, हरेंद्र सिंह, राहुल निषाद, हरिलाल कुशवाहा, सुनील सिंह  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सांसद और विधायक ने श्रद्धासुमन अर्पित किया
खड्डा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा शनिवार को खड्डा कस्बे में पहुंची। शहीद स्मारक पर सांसद राजेश पांडेय और विधायक विजय दुबे ने पुष्प अर्पित किया। लोगों ने अपने सैनिकों के सम्मान में ज्योति भी जलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा ने खड्डा विधान सभा क्षेत्र के नौरंगिया आईटीआई चौक से प्रवेश किया। बाइक पर सवार सांसद राजेश पांडेय की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में नारा लगाकर आवाज बुलंद की। यह यात्रा पिपरपाती, नौरंगिया होते हुए विशुनपुरा पहुंची, जहां से कोटवाकला के शहीद स्मारक पर पुष्पार्चन हुआ। कोटवा से कौवासार, बिहारीछपरा, बगलहां, खजुरी के बाद खड्डा ब्लॉक के बरवा रतनपुर, बनवारी छपरा, कुनेलीपट्टी, एकडंगा, गुलहरिया, हीराछपरा, मठिया होते हुए यात्रा खड्डा पहुंची, जहां सांसद ने महाराणा प्रताप, शिवाजी की प्रतिमा, शहीद स्मारक और सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, पूर्व विधायक मदनगोविंद राव, डॉ. निलेश मिश्र, बिंदा प्रसाद, विवेकानंद पांडेय, सुप्रियम मालवीय, विजय खेतान, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राव, विजयलक्ष्मी मिश्रा, विजय कन्नौजिया, पवन राव आदि मौजूद थे। 


विशुनपुरा मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा
पडरौना। विशुनपुरा मंडल की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता कपिलदेव श्रीवास्तव ने की। मिश्रौली बाजार से शुरू होकर यह यात्रा पटहेरा, माधोपुर, उपाध्याय छपरा, नवगांवा, माघीधीर, रायगंज, बड़हरागंज, सिरसिया दीक्षित, भुजौली शुक्ल, सरपतही, पिपरा बाजार से होकर गुजरी। इस यात्रा में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पीएन पाठक ने सिरसिया दीक्षित में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित विमलेश कुमार पांडेय के घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कपिलदेव श्रीवास्तव, संजीव दीक्षित, विजय दीक्षित, राधेश्याम गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, शिवप्रताप मद्धेशिया, सुरेंद्र शर्मा, लालबाबू कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed