फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   celebrated teachers day

शिक्षण संस्थानों में याद किए गए सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन 

Mon, 05 Sep 2016 11:04 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 05 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
celebrated teachers day
‌कायऱ्क्रम - फोटो : santosh verma
पडरौना। महान शिक्षाविद् एवं देश के पहले उप राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती सोमवार को जिले भर के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। पांच सितंबर 1988 को तमिलनाडु के तिरुतनी गांव में जन्मे डॉ. राधाकृष्णन को याद किया गया। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बच्चों और छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। कई विद्यालयों में छात्रों की तरफ से अपने गुरुजनों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर बच्चों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

नगर के रुमाली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय परिवार की तरफ से डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में धीरेंद्र पांडेय, मुश्ताक अंसारी, संदीप थापा, सोनू कुामर, रईस अख्तर, अनामिका गुप्ता, अनामिका शुक्ला, प्रीती सिंह, दीपमाला आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन

नगर के छावनी मुहल्ले में स्थित मिडॉस जूनियर हाईस्कूल में भी शिक्षक दिवस भव्य रूप में मनाया गया। प्रबंधक आनंद कुमार सिंह और प्रधानाचार्य पिंटू सिंह ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के पहले उप राष्ट्रपति थे। वे एक महान शिक्षाविद् भी थे। उद्बोधन के बाद छठीं से आठवीं कक्षा तक के कई छात्र-छात्राओं ने डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में सभी गुरुजन, विद्यार्थी और विद्यालय परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के डिस्कवरी स्टेशन स्कूल में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सालय उपासना के क्षेत्र हैं। जीवन भर सीखने की प्रक्रिया चलती रहती है। इस कार्यक्रम में प्रबंधक प्रकाश कुमार, प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव, सोनी, सरोज, ज्योति आदि उपस्थित रहीं।
मदर केयर स्कूल पडरौना में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बृजभूषण सिंह, तेजप्रताप मिश्रा, काजल मिश्रा, रीमा पांडेय, याशमीन, प्रवीण सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रीयल पैराडाइज एकेडमी में प्रबंधक डॉ. निरेन पांडेय और प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता पांडेय ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों से अवगत कराया। इस दौरान श्वेता साहनी, पूनम गुप्ता, शिप्रा सिन्हा, गिरिजेश चौबे, अनुभव अग्रवाल, अनुराग मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे। 
शिक्षक दिवस के अवसर पर सरदार पटेल महाविद्यालय हरैया बुजुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों की तरफ से गुरुजनों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सीबी सिंह, विंदेश्वर मिश्र, रणजीत मल्ल, रवि कुमार, पूनम सिंह मौजूद रहीं। 
शारदा आदर्श शिशु मंदिर भिस्वा सरकारी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांसद राजेश पांडेय ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों और विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक केशवनाथ उपाध्याय ने किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में विक्रमा तिवारी, बेचू तिवारी, मुक्तिनाथ तिवारी, विश्वनाथ सिंह, प्राची गुप्ता, अनिल शुक्ला, धनंजय तिवारी, बृजेश कुशवाहा, गंगासागर उपाध्याय, चंदन तिवारी आदि शामिल थे। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, अवधेश प्रताप सिंह, धनंजय तिवारी, प्रदीप पांडेय, सुमंत पांडेय, कन्हैया चौबे मौजूद रहे।

इसी तरह ऑक्सफोर्ड नेशनल पब्लिक स्कूल, न्यू सनराइज एकेडमी, एसटी कंप्यूटर इंस्टीच्यूट, आर्य समाज मंदिर स्कूल, सिस्टर निवेदिता स्कूल, बचपन प्ले वे स्कूल, डिजनीलैंड प्ले वे स्कूल, सेंट स्टीफन एकेडमी, डिस्कवरी स्टेशन किड्स स्कूल में भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed