फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   celebrated pt deendayal birth aniversery

समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही विकास

Sun, 25 Sep 2016 11:50 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 25 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
celebrated pt deendayal birth aniversery
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
पडरौना। रविवार को जनपद के विभिन्न हिस्सों में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनके पदचिह्नों पर चलने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


पडरौना देहात मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए और पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि पं. दीनदयाल का मानना था कि जब तक समाज के हर व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक राष्ट्र के विकसित होने की कल्पना नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान और संचालन केशवनाथ उपाध्याय ने किया। अवधेश प्रताप सिंह, चंद्रभान कुशवाहा, मोहन चौहान, कमला शाही ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी जायसवाल, विशाल गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, मंटू, राजकुमार श्रीवास्तव, छोटेलाल चौहान, अमित दीक्षित सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने पडरौना के तिलकनगर मुहल्ले में भी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इसमें बूथ प्रमुख नरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव प्रदीप पांडेय, जितेंद्र मिश्र, डॉ. दिनेश मोहन राय, चंद्रभूषण मिश्र, रामभूषण कुशवाहा, आशुतोष दीक्षित, अदालत चौहान, सर्वेश पाठक, विदेंश्वर दीक्षित, प्रमोद श्रीवास्तव, अमन गिरी, योगेंद्र मिश्र, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
भाजपा के कठकुइयां मंडल की बैठक में विजय कुमार शुक्ल ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने से ही विश्व कल्याण संभव है। इससे पूर्व उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल, प्रभुनाथ गुप्ता, उग्रसेन पांडेय, वृंदा प्रजापति, कन्हैया तिवारी, जितेंद्र मद्घेशिया, प्रमोद कुमार मिश्र, रामाशीष गौड़, अश्वनी गुप्ता, अवनीश दुबे, शंकर मिश्र सहित कई लोग मौजूद थे।
रविवार को नगर के एक विवाह भवन में शामिल लोगों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के पक्षधर थे। उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान नहीं होता, तब तक विकास की परिभाषा पूरी नहीं हो सकती।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम मुरली मनोहर मिश्र, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विजय प्रकाश दीक्षित, अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बंका सिंह, अमित पांडेय, गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, अरुण मिश्रा, विकास चौबे, नगर मंडल अध्यक्ष प्रमोद साहा, अंकित लोहिया सहित कई लोग उपस्थित थे।
कसया में भाजपा के पूर्व जिला संयोजक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पाश्चात्य विचारधारा के विपरीत समन्वयवादी, मानववाद सिद्धांत का प्रतिपादन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह ने कहा कि दीनदयाल ने राष्ट्रवाद को बुलंद किया था।  कार्यक्रम को अखिलेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष डा.टीएन राव, सतीश शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सुधीर राव, राजू मद्धेशिया, कृष्ण कुमार, सुग्रीव मौर्य, राधेश्याम गोंड, राजेश सिंह, विनोद गुप्त, तहसीलदार सिंह, वीरेंद्र मिश्र, रमायन कुशवाहा, सिद्धेश्वर शाही, मोहन मिश्र, महेंद्र शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, भागवत चौरसिया आदि मौजूद रहे।  इसके अलावा भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी की अगुवाई में गोला बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित की। इस कार्यक्रम में अमरचंद जायसवाल, अमित कुमार पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, अंबरीष चौबे पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, नीतिश यादव, पुरूषोत्तम कुशवाहा, विदुर कुशवाहा, छट्ठू प्रसाद, बलराम यादव, विकास मणि त्रिपाठी, मुकुल लाल श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। 
तमकुहीराज क्षेत्र के तरया सुजान, जवही नरेंद्र, गोसाईंपट्टी, सलेमगढ आदि जगहों पर हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक पं नंदकिशोर मिश्र, संजय लाल श्रीवास्तव, प्रेमचंद मिश्र, पवन कुशवाहा, अजय राय, सुवाष, मंकेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।  
जटहा बाजार के किसान इंटर कॉलेज बलकुड़िया में भाजपा के विशुनपुरा मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ओमप्रकाश गुप्त, विशुनपुरा मण्डल अध्यक्ष कपिलदेव लाल श्रीवास्तव, डॉक्टर रमाशंकर कुशवाहा, दुर्गेश मिश्र, जगरनाथ मिश्र, जयकिशुन रौनियार, पारस यादव, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।
पटहेरवा के उजारनाथ के शिव मंदिर परिसर में विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रवाद को मजबूत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, श्रीनिवास राव, अमरेंद्र त्रिपाठी, श्यामसुंदर सिंह, विद्याधर ओझा, अरविंद राय, राजेंद्र यादव, विपिन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
खड्डा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विजय कुमार दूबे, भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मंद्र राव, डॉ. निलेश मिश्र, विवेकानंद पांडेय, विजयलक्ष्मी मिश्र, आलोक तिवारी, सुप्रियमय मालवीय, संजीव दीक्षित, मनोज जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, भोला यादव, नवीन श्रीवास्तव, विजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता जटाशंकर तिवारी ने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ सहभोज करके पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

कप्तानगंज के नगर पंचायत सभागार में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती,  नगर पंचायत रामकोला के अध्यक्ष महेंद्र गोंड, ब्रम्हाशंकर चौधरी, रामानंद बौद्घ, हरेराम गुप्त, रविंद्र प्रसाद, अखिलेश उपाध्याय, मनोज मिश्रा, बद्री नारायण तिवारी, रामचंद्र पांडेय, बलराम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed