फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CDO gave information about the schemes of Choupal in Musahar Basti

सीडीओ ने मुसहर बस्ती में चौपाल लगाई, योजनाओं की जानकारी दी

Thu, 06 Apr 2017 11:27 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 06 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
CDO gave information about the schemes of Choupal in Musahar Basti
मुसहर बस्ती में चौपाल लगाई - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। क्षेत्र के तिनबरदहां गांव की मुसहर बस्ती में तुर्कहीं में बृहस्पतिवार को सीडीओ केदारनाथ सिंह की देख रेख में चौपाल लगाई गई। इसमें मुसहरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


डीएसओ नरेंद्र तिवारी,  डीडीओ शेषनाथ चौहान, उपायुक्त मनरेगा महेंद्र चौबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरपी यादव, तहसीलदार खड्डा सहित सभी विभागीय अधिकारी इस चौपाल में पहुंचे। सीडीओ केदारनाथ सिंह ने चौपाल में मौजूद लोगों से कहा कि मुसहर समाज के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ बहुत गंभीर हैं। मुसहर परिवार के लोगों को विशेष रुप से सभी सरकारी सुविधाएं दी जाएंगी। ताकि इन परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। इसके लिए हर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को लगा दिया गया है। जो गांव में सर्वे कर लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे। इससे पहले तहसीलदार खड्डा ने अंत्योदय में प्रस्तावित 28 परिवारों का नाम पढ़कर सुनाया और उन्हें कल से राशन दिए जाने की बात कही। वही पेंशन के लिए पुरे कागजात के साथ ग्राम प्रधान व सचिव से मिलने के लिए कहा। सभी लोगों से बैंक खाता खुलवाने के साथ आधार कार्ड बनवाने की अपील की गई। इस दौरान मुसहर समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed