फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CCTV cameras will be spoiled, how monitoring

सीसीटीवी कैमरे खराब, कैसे होगी निगरानी

Tue, 27 Mar 2018 12:05 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 27 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be spoiled, how monitoring
सीसीटीवी कैमरे खराब, कैसे होगी निगरानी - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शहर में आने - जाने वाले संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की निगरानी के लिए प्रमुख स्थलों पर लगाए गए कई सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। ऐसे में शहर में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन


तकरीबन पांच वर्ष पूर्व पुलिस प्रशासन की तरफ से पडरौना नगर के कई प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनमें पडरौना नगर के कठकुइयां मोड़, सुभाष चौक और रोडवेज गेट पर लगाए गए कैमरों पर नियंत्रण सुभाष चौक स्थित पुलिस चौकी के जिम्मे है। इसी तरह कोतवाली परिसर में दो और गेट पर एक कैमरा लगाया गया है, जिनके जरिए वहां आने-जाने वालों पर नजर रखी जाती थी। इसके अलावा तिलक चौक पर भी एक कैमरा लगाया गया था ।कोतवाली और तिलक चौक पर लगाए गए कैमरे का संचालन कोतवाली से होता था। कुछ दिनों तक तो ये कैमरे ठीक ढंग से संचालित होते रहे, लेकिन बाद में खराबी आ जाने के कारण कई कैमरे बंद हो गए। इस संबंध में पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजयराज सिंह का कहना है कि सुभाष चौक, रोडवेज गेट और कठकुइयां मोड़ पर लगे कैमरे खराब हो गए हैं। इन्हें मरम्मत के लिए देवरिया भेजा गया है, जबकि इसकी एलईडी और अन्य सेटअप पुलिस चौकी में रखे हुए हैं। इसके अलावा कोतवाली परिसर और गेट पर लगे कुल तीन कैमरे व तिलक चौक पर लगा कैमरा काम कर रहा है। इनका संचालन कोतवाली से होता है। सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह का कहना है कि खराब कैमरों की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें ठीक कराकर लगवा दिया जाएगा। सुरक्षा के मामले में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed