फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CBSE: Online registration for 9th and 11th from 18th

सीबीएसई : 9वीं व 11वीं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18 से

Mon, 16 Sep 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Sep 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Online registration for 9th and 11th from 18th
पडरौना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) वर्ष 2026 दसवीं व बारहवीं की परीक्षा के लिए नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू करने जा रहा है। यह प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक चलेगी। छात्रों का ब्योरा एक बार में ही सही तरीके से भरना होगा।
विज्ञापन

सीसीबीएसई परीक्षा के जिला समन्वयक राहुल तिवारी ने बताया कि सीबीएसई पोर्टल पर एक बार ब्योरा जमा होने के बाद उसमें सुधार नहीं किया जा सकेगा। स्कूलों को छात्रों की विस्तृत जानकारी भरनी है। इस ब्योरे से ही 10वीं-12वीं की कैंडिडेट लिस्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से प्रधानाचार्यों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों को कहा गया है कि उन्हें छात्र, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि व अन्य जानकारी को सावधानी से भरना है। स्कूल को छात्र का नाम, माता-पिता का नाम भी पूरा लिखना है। संक्षेप में लिखे गए नाम के कारण छात्रों को भविष्य में दिक्कत आएगी। उन्होंने बताया कि इस साल सीबीएसई ने छात्र की जन्मतिथि जमा करने के लिए नया प्रारूप तैयार किया है। इस प्रारूप के आधार पर ही स्कूलों को जन्मतिथि भरनी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस ब्योरे को एक बार में ही सही से भरें। कारण कि सीबीएसई परीक्षा संगम पोर्टल पर आवेदन में सुधार नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed