फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CBI took away Parvez's passbook and wife Rubina's mobile phone.

Kushinagar News: परवेज की पासबुक व पत्नी रुबीना का मोबाइल फोन साथ ले गई सीबीआई

Wed, 18 Oct 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
CBI took away Parvez's passbook and wife Rubina's mobile phone.
पटहेरवा थाना क्षेत्र के अहलादपुर गांव में पहुंची सीबीआई टीम
परवेज का पासबुक और पत्नी रुबीना का मोबाइल फोन साथ ले गई सीबीआई
विज्ञापन

फोटो है।
- रुबीना के मोबाइल से सीबीआई ने दुबई फोन कर की बात
- यूनियन बैंक के दो कर्मचारियों को सीबीआई बनाई है गवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर/पटहेरवा। दुबई में काम करने वाले कुशीनगर के अहलादपुर निवासी परवेज आलम से सीबीआई की टीम ने फोन पर बात की। टीम ने परवेज और उसकी पत्नी रुबीना का बैंक पासबुक रख लिया। टीम रुबीना का मोबाइल और सिमकार्ड भी अपने साथ ले गई। सीबीआई ने यूनियन बैंक के दो कर्मचारियों को इस मामले में गवाह बनाया है।
मंगलवार को सुबह सीबीआई की टीम परवेज के घर पहुंची। परवेज आलम करीब 13 साल से दुबई की किसी कंपनी में काम करता है। डेढ़ साल पूर्व घर आया था और कुछ दिनों बाद पुन: दुबई चला गया। सीबीआई टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर संजीव चंदर के साथ पांच सदस्यीय टीम आई थी। टीम के सदस्यों ने अपना परिचय दिया और फिर परवेज के घर में दाखिल हुए। उसके बारे में विस्तार से पूछताछ की। सर्च वारंट के आधार पर आठ घंटे तक परिवार के सदस्यों से मकान के अंदर पूछताछ की।
विज्ञापन

सीबीआई टीम में शामिल सदस्यों ने परवेज के घरवालों को बताया कि परवेज दूसरे देश की मिलीभगत से ऑनलाइन फ्राॅड करने में शामिल है। करीब 10 बजे तक परिवार के सदस्यों से बारी-बारी टीम ने पूछताछ की। इसके बाद परवेज की पत्नी रुबीना खातून और भाई फैसल को लेकर सीबीआई पीएनबी की पटहेरवा शाखा पर पहुंची, जहां से रुबीना खातून के बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट लिया। उसके बाद सीबीआई उन्हें लेकर यूनियन बैंक की कसया और हाटा क्षेत्र के झांगा शाखा पर पहुंची। वहां से परवेज के बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट लेने के बाद टीम फाजिलनगर के एक सर्राफ की दुकान पर पहुंची, जहां पूछताछ में रुबीना ने जेवर बंधक रखने की बात बताई थी। सर्राफ से करीब आधे घंटे तक पूछताछ के बाद सीबीआई परवेज के घर पहुंची। मकान के अंदर करीब तीन बजे तक टीम रही। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, जमीन से जुड़े कागजात को देखा और उसका मोबाइल में फोटो लिया। रुबीना के मोबाइल से सीबीआई की टीम के एक सदस्य ने परवेज आलम से दुबई में बात की। इस दौरान जरूरत पड़ने पर दिल्ली आने को कहा। परवेज से करीब छह मिनट तक बात हुई। पुलिस रुबीना का मोबाइल, बैंक पासबुक और परवेज का बैंक पासबुक लेकर साथ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed