फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   caught snatching mobile phone

Kushinagar News: मोबाइल फोन छीनते हुए पकड़ा गया

Thu, 20 Apr 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
caught snatching mobile phone
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के कठकुइयां कस्बे के पास से बुधवार की दोपहर स्कूल से वापस जा रही छात्रा के बैग में रखा मोबाइल फोन बाइक सवार दो उचक्कों ने छीन लिया। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेमरा हरदो गांव निवासी बृजनारायण गुप्ता की पुत्री खुशबू इंटर कॉलेज कठकुइयां में पढ़ती है। बुधवार की दोपहर में पढ़ाई कर घर जा रही थी। सेमरा गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आकर उसके बैग में रखे मोबाइल फोन को छीनकर भागने लगे। यह देख छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों उचक्कों को दौड़ाना शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने एक उचक्के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुबेरस्थान पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed