{"_id":"65b96fa80f48dbdf5c0b06d4","slug":"caught-fire-in-transformer-15-hours-power-cut-in-300-villages-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-111723-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 300 घरोंं की आपूर्ति 15 घंटे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 300 घरोंं की आपूर्ति 15 घंटे ठप
Wed, 31 Jan 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के रामकोला रोड पर लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर में सोमवार की रात आग लग गई। आग लगने से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 300 घरों की आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर कर मंगलवार को दोपहर 15 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई। बिजली नहीं मिलने के कारण लोगों को पानी के लिए सुबह परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मोबाइल चार्ज करने समेत अन्य दिक्कतें हुईं।
नगर के रामकोला रोड पर लगा 400 केवीए ट्रांसफार्मर से करीब 300 घरों तक आपूर्ति जाती है। रामकोला रोड समेत नगर में जर्जर तारों को बदलने का कार्य चल रहा है। सोमवार को जर्जर तारों को बदलने के लिए दिन में दोपहर बाद बिजली काट दी गई थी। काम पूरा करने के बाद रात करीब 8 बजे बिजली चालू की गई तो रामकोला रोड में लगे ट्रांसफार्मर में आग पकड़ ली। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर उपकेंद्र से बिजली सप्लाई बंद की गई। इसके बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। कुछ देर बाद लाइन मैन आए और आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके चलते आपूर्ति रात को ठप रही। 15 घंटे बाद खराबी को दूर कर मंगलवार को बिजली आपूर्ति शुरू किया गया। नगर के भलुही मदारी पट्टी, नौका टोला, पिपरहिया समेत अन्य लोगों को सुबह पानी, मोबाइल चार्ज नहीं होने, हीटर, ब्लोअर नहीं चलने से दिक्कतें हुई। नगर के विवेक, केशव, अमित, सतीश, शमशाद, भोलू , पंकज, वाहीद ने बताया कि जर्जर तार होने से फाल्ट की समस्या आम है। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति अक्सर बाधित रहती है और परेशानी होती है। जेई प्रसुन्न श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति रात में बाधित रही। मंगलवार को ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।