{"_id":"66c91eadf85da63b030ffc38","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-home-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122011-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर से नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर से नकदी और आभूषण चोरी
Sat, 24 Aug 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाज़ार। चौराखास थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ खुशहाल टोला निवासी मुसाहेब अंसारी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने मंगलवार को घर के एक कमरे में रखी आलमारी से 48 हजार रुपये और आभूषण चोरी होने की बात कही है।
गांव निवासी मुसाहेब अंसारी ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को पड़ोस में एक नवनिर्मित मकान की ढलाई देखने चले गए। पत्नी भी किसी कार्य से कहीं गई थी। इसी दौरान खाली देख चोर उनके घर में घुसे और कमरे में आलमारी से 48 हजार रुपये और आभूषण उठा ले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद