{"_id":"6622f9de1a1a196536063d94","slug":"case-will-be-registered-against-truck-drivers-carrying-grains-through-wrong-route-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115691-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गलत रूट से अनाज ले जाने वाले ट्रक चालकों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गलत रूट से अनाज ले जाने वाले ट्रक चालकों पर दर्ज होगा केस
Sat, 20 Apr 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। कोटेदारों को डोर-टू-डोर राशन पहुंचाने के लिए पडरौना गोदाम से तीन ट्रक अनाज लेकर बृहस्पतिवार की शाम निकले। तय रूट के बजाए दूसरे रूट से ट्रक ले जाकर पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिए। ट्रकों में लगे जीपीएस के जरिए इसकी जानकारी होने पर कप्तानगंज एसडीएम मौके पर पहुंचे। जांच के बाद एसडीएम के निर्देश रामकोला पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक भी पुलिस हिरासत में ले लिया। डीएम के आदेश के बाद ट्रक चालकों पर केस दर्ज होगा।
रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार गांव में तीन खाद्यान्न लेकर ट्रक जा रहा था। इस गांव में जाने के लिए जो रूट निर्धारित किया गया था। उसके बजाए ट्रक दूसरे रूट से लेकर पेट्रोल पंप पा खड़ा किए थे। सूचना पर एसडीम कप्तानगंज योगेश्वर सिंह पहुंचे और जांच के बाद अनाज लदे तीन ट्रकों की तौल कराई। इसमें अनियमितता मिली। एसडीएम कप्तानगंज योगेश्वर सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने की अनुमति के लिए डीएम से अनुमति मांग गई है। अनुमति मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।