{"_id":"6657a758eec4edbdf90d5014","slug":"case-will-be-registered-against-60-personnel-absent-in-training-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117551-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित 60 कार्मिकों के खिलाफ दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित 60 कार्मिकों के खिलाफ दर्ज होगा केस
Thu, 30 May 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज में 20 से 26 मई तक चले प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के 60 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इसको गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने प्रशिक्षण से अनुपस्थित कर्मचारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देश दिया है।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए जिले के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती पीठासीन और मतदान अधिकारी के रूप में की गई है। उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया एवं ईवीएम की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी के लिए 20 से 26 तक प्रशिक्षण दिया गया। लेकिन इस प्रशिक्षण में माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, वन विभाग, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास और नगर निकाय में कार्यरत कार्मिकों में से 14 पीठासीन अधिकारी, छह प्रथम मतदान अधिकारी, 15 द्वितीय मतदान अधिकारी और 25 तृतीय मतदान अधिकारी समेत कुल 60 अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए। प्रशिक्षण के लिए निर्धारित तिथि में अनुपस्थिति रहे कार्मिकों को अगले सत्र में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी वे कार्मिक उपस्थित नहीं हुए। इसको निर्वाचन कार्य में
लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उन्हें निलंबन की कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।