{"_id":"65ac34627b21cd32c9034781","slug":"case-registered-for-torture-of-girl-accused-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-11346-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बच्ची की प्रताड़ना के मामले में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बच्ची की प्रताड़ना के मामले में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 21 Jan 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
दुदही/कुबेरस्थान। गरीबी के चलते 11 बच्चों की परवरिश नहीं कर पाने की वजह से दूसरी महिला ने पांच वर्ष की बच्ची को आठ माह पहले गोद लिया। वायरल वीडियो में महिला उस मासूम की बर्बर पिटाई करती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद बच्ची की मां उसको अपने साथ ले गई। शनिवार को थाना कुबेरस्थान पुलिस ने पीड़ित बच्ची के बड़े पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बिहार के पिपरहिया गांव का निवासी मुहम्मद आलम गन्ना क्रशर पर मजदूरी का काम करता है। उसके पास केवल पांच कट्ठा खेत है, जिसमें से दो कट्ठा बंधक है। उसकी नौ बेटियां और दो बेटे हैं। उसने किसी तरह तीन बेटियों का विवाह कर दिया है। अन्य बच्चों की परवरिश के लिए मुहम्मद आलम और उसकी पत्नी अफसाना मजदूरी करते हैं। उनके बड़े भाई का रिश्तेदार कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले बशरुदीन और उसकी पत्नी आठ माह पहले मुहम्मद आलम के घर पहुंचे। बशरूद्दीन की कोई संतान नहीं है। उसने अपनी पीड़ा सुनाकर मान मनव्वल कर अफसाना की पांच साल की बेटी अमीना को गोद ले लिया। करीब दो माह पहले बशरुदीन विदेश चला गया। उसके बाद बशरुदीन की पत्नी अमीना को आए दिन प्रताड़ित करने लगी।
ग्रामीणों ने उसके प्रताड़ना का वीडियो बनाकर सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में महिला अमीना को आंगन में सब्जी काटने वाले हंसिया (पहसुल) से पिटाई कर रही है। किसी ने छत से छुपकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने अमीना को अपने पास रख लिया। उधर, वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद मासूम बच्ची को लेने के लिए अफसाना घर से निकली। थोड़ी ही देर में वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस भी वहां पहुंच गई। बृहस्पतिवार को पंचायतनामा (समझौता पत्र) बनाकर पुलिस ने अमीना को अफसाना को सौंप दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। शनिवार को अमीना के बड़े पिता सुखल की तहरीर पर गंभीर चोट पहुंचाने की धारा में आरोपी महिला आसमा खातून पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

मृतक विजय बहादुर। फाइल फोटो

मृतक विजय बहादुर। फाइल फोटो
विज्ञापन