{"_id":"660db0efb4f4ca1c10032ac7","slug":"case-registered-for-assault-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114995-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट के मामले में केस दर्ज
Thu, 04 Apr 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के तरयासुजान खास निवासी कैलासीया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। तरयासुजान एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। संवाद
0
डीएम से की कार्रवाई की मांग
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के गंगवाछपरा निवासी एक व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बेटे के हत्या के मामले में शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। हनुमानगंज गांव के गंगवाछपरा टोला निवासी इंद्रजीत चाैहान ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि फरवरी में गांव के आरोपियों ने उनके बेटे राजेश चौहान पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध हत्या सहित गंभीर धारा में केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष बचे आरोपी आज भी पुलिस की गिरफ्तार से दूर हैं। उन्होंने आराेपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
0
लड़की भगाने का केस दर्ज
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक और उसकी मां पर नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई मेंं जुटी है। संवाद
विज्ञापन
0आवास की किस्त दूसरे के खाते में भेजने की शिकायत
खड्डा। हनुमानगंज निवासी एक महिला ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास की किस्त मिलते जुलते नाम के एक व्यक्ति के खाते में भेजने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हनुमानगंज की निवासी बिंदा देवी ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि गांव के सचिव ने आवास के लिए जीओ टैगिंग की गई। इसमें उनका फोटो व झोपड़ी दिखाकर आवास की रकम गांव के दूसरे के खाते में भेज दिया गया है। इस संबंध में बीडीओ विनीत यादव ने कहा कि एक ही नाम की दो महिला हैं। आधार एवं अन्य दस्तावेजों के मिलान के बाद ही पैसा भेजा गया है, शिकायत मिली है। रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद