{"_id":"663fe5c9fba0c17aaa065cf4","slug":"case-registered-against-two-for-assault-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116681-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो पर मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो पर मारपीट का केस दर्ज
Sun, 12 May 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
गोडरिया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दो टोला खरगवलिया में पाइप लगाने को लेकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई में जुटी है। पुलिस को दिए गए तहरीर में तयसुन खातुन ने बताया कि पाइप लगाने को लेकर पट्टीदार अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर आरोपी उनके साथ मारपीट की। एसओ अजय कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया। पुलिस विवेचना कर रही है। संवाद
0
तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज
पटहेरवा। क्षेत्र के हरपुर बेलही गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पड़ोस की एक महिला समेत तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। हरपुर बेलही गांव निवासी उषा देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते पांच मई को उसके पड़ोसी रास्ते पर पानी गिराने की बात को लेकर अपशब्द बोलते हुए उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
0
धमकी देने और एससीएसटी एक्ट का केस
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में बृहस्पतिवार को मनरेगा योजना से चकरोड पर मिट्टी भराई के विवाद में पुलिस ने धमकी देने और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया है। धौरहरा गांव में मनरेगा योजना से मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था। प्रधान प्रतिनिधि अमरचंद प्रसाद का आरोप था कि गांव के रामसकल यादव वहां आकर वीडियो बनाने लगे। इस दौरान वे महिला मजदूरों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। मजदूरों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और उनके साथ भी गाली गलौज किया। पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
0
दो युवक पर चोरी का आरोप
लक्ष्मीगंज। खोटही गांव के परसिया टोला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के दो युवकों पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। विद्या देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 10 मई की रात परिवार के साथ गांव में हो रहे रामलीला देखने गए थे। घर को सुना पाकर गांव के दो युवक घर में घुस गए। जब वे लोग घर वापस आए, तो घर में दो युवक चोरी करते मिले। उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे वहां से भाग गए। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। संवाद
0
दहेज उत्पीड़न का आरोप
खड्डा। थाना क्षेत्र के सोहरौना के निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी अंजना ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि उनकी शादी 14 अप्रैल 2018 में रामकोला थाना क्षेत्र के भोदसी निवासी सूरज के साथ हुई थी। शादी के दुछ दिन बाद से पति, सास, देवर आदि ने दो लाख रुपये दहेज की और मांग करने लगे। नहीं देने पर अपशब्द बोलने के अलावा उनके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
0
चुनावी रंजिश में मारपीट का आरोप
पडरौना। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कंठीछपरा के निवासी बनारसी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के गोवर्धन, अरविंद, सुनिल और संदीप पर बीते आठ मई की रात पुरानी चुनावी रंजिश में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
0
आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट
पडरौना। जटहांबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कंठीछपरा के निवासी गोवर्धन ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि आठ मई की रात गांव के संतविजय सिंह उनके बगीचे में आम तोड़ने आए। रखवाली कर रहे उनके भतीजा ने उन्हें पकड़ कर शोर मचाया। इसी बीच आरोपी के घर वाले आ गए और मारपीट करने लगे। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
0
जमीन विवाद में हुए मारपीट का केस
पडरौना। सेवरही थाना क्षेत्र के जगंली पट्टी के निवासी बृजनाथ ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके गांव के निवासी एक जमीनी विवाद को लेकर हमेशा अपशब्द बोलते रहते हैं। बीते चार की सुबह आठ बजे वे परिजनों को गाली दे रहे थे। विरोध करने पर आरोपी अपने घर वालों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
0
महिला ने लगाया मारपीट का आरोप
पडरौना। सेवरही थाना क्षेत्र के लाला टोला निवासी मीना ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते चार मई की रात आठ बजे गांव के एक व्यक्ति शराब की नशे में धुत होकर उनके दरवाजे पर रखी बाल्टी को बाइक से टक्कर मार दिया। इसको लेकर कहासुनी हुई, तो आरोपी उनके साथ मारपीट की। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
0
जमीन विवाद को लेकर मारा-पीटा
पडरौना। सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुलिया के निवासी विरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग बीते सात मई की शाम करीब छह बजे जमीन को विवाद को लेकर उनकी बेटी को अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर बेटी को घायल कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। संवाद
0
मेड़ के विवाद में मारपीट
खड्डा। थाना क्षेत्र के जंगल टोला के निवासी संभा ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते सात मई की दोपहर करीब दो बजे के गांव के एक व्यक्ति से खेत में मेड़ बांधने को लेकर कहासुनी हो गई। इसको लेकर आरोपी उनके साथ मारपीट की। बीचबचाव करने आए बेटे को भी आरोपी मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। संवाद
0
बाइक सवार पर केस दर्ज
पडरौना। थाना कोतवाली में भीमपुर देवरिया के निवासी जगदीश ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सात मार्च को उनका लड़का शिवानंद अपने मित्र के साथ बाइक से दुदही मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से आते समय सिधुवा के पास बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस इस मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस कार्रवाई में जुटी है। संवाद
अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
रामकोला। पुलिस ने थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। संवाद